आज़म ख़ान से मिलना, मोईद ख़ान को बचाना,DNA टेस्ट के बाद भी PDA बुरी तरह पीटा, योगी ने किया मैजिक!

Abhishek Shandilya 21 Nov 2024 03:43: PM 4 Mins
आज़म ख़ान से मिलना, मोईद ख़ान को बचाना,DNA टेस्ट के बाद भी PDA बुरी तरह पीटा, योगी ने किया मैजिक!


UP की इतिहास में जो अब तक नहीं हुआ था, वो करके दिखा दिया है योगी आदित्यनाथ ने ! भगवा ने फिर बता दिया है जब जब आवाज़ दी जाएगी, हर हिन्दू जात-पात भूलकर एक हो जाएगा! मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट का हाल देख सपा बेहाल, कुंदरकी में टोपी ने पलट दिया खेल, फूलपुर का हाल देखकर चकरा जाएगा गांधी परिवार का दिमाग....तो सबसे पहले बात उस गाज़ियाबाद सीट की करते हैं,

जहां अखिलेश यादव के PDA का सबसे गंभीर टेस्ट था...यहां पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक सब हावी है, यहां BJP के संजीव शर्मा को योगी के कहने पर टिकट मिला था...संजीव शर्मा का मुकाबला सिंहराज जाटव और बसपा के परमानंद गर्ग से था..इस सीट को बीजेपी जीत रही है, जिसके पीछे तीन कारण हैं गाज़ियाबाद सीट पर बीजेपी ने ब्राह्मण चेहरा उतारा, जबकि सपा ने जाटव को टिकट दिया!


यहां PDA फॉर्मूला फेल हो गया, योगी का नारा हिट हुआ, बीजेपी गाज़ियाबाद सीट जीत रही गाजियाबाद में 75 हज़ार ब्राह्मण वोटर हैं, हर एक वोट बीजेपी को गया है! वैश्य समाज का 60 हज़ार वोटर, PDA के पास ज्यादातर नहीं गए! 80 हज़ार OBC हैं जिनका वोटर बंटा है, और मुसलमान सपा की तरफ गया है...संजीव शर्मा को हिन्दुओं ने वोट किया है....बूथ पर ऐसी चर्चा थी! 

अब बात करते हैं मीरापुर सीट की...ये मुस्लिम गढ़ है, यहां से बीजेपी का जीतना मतलब अजूबा! वहां ऐसा उलटफेर हुआ है कि बीजेपी भी हैरान है! बीजेपी ने मीरापुर से मिथिलेश पाल जो RLD और BJP की गठबंधन प्रत्याशी हैं उतारा था...जबकि सपा ने भी महिला उम्मीदवार सम्बुल राणा को उतारा था....ये सीट पहले RLD के पास ही थी.

लेकिन सपा के साथ गठबंधन टूट जाने के कारण अब NDA के पास है! बीजेपी ने यहां चुनाव में सपा को पीछे छोड़ दिया है! यहां कटेंगे तो बटेंगे नारा कामयाब रहा, जाटवों ने योगी को हाथों-हाथ लिया और बीजेपी ने उलटफेर कर दिया है, और बीजेपी जीत रही है! 


अब बात करते हैं कटहरी सीट का विश्लेषण: ये सीट सपा के पास थी...अब इस बार चुनाव ये सीट बीजेपी की हो जाएगी....धर्मराज निषाद को बीजेपी ने टिकट दिया था. जबकि सपा ने शोभावती वर्मा को दिया था...जिनकी हार संभवत: तय हो गया है, और बीजेपी सपा के गढ़ में जीत हासिल करने जा रही है...ये पहला उलटफेर है, क्योंकि ये सपा की सीट थी पर बीजेपी ने अपनी बना ली!

 
अब बात करते हैं चौथी सीट जिसका नाम है फूलपुर: फूलपुर की सीट पहले बीजेपी के पास थी. इस बार भी बीजेपी के पास ही रहेगी! दीपक पटेल को बीजेपी ने टिकट दिया था. सपा ने मुज़्तबा सिद्की को टिकट दिया था. यहां PDA बीजेपी के साथ था. सिर्फ मुसलमान और यादव वोटर सपा के साथ! ये सीट भी बीजेपी पक्की मानी जा रही है! 

पांचवी सीट हैं खैर वहां भी बीजेपी ही जीत सकती है, सुरेंद्र दिलेर और चारू कैन के बीच मुकाबला था...लेकिन ये सीट बीजेपी के पास आ रही है, अब तक की सभी सीटों पर बीजेपी जीत रही है...
अब छठवीं सीट हैं सपा का गढ़ यानि करहल: योगी आदित्यनाथ जैसे लोगों से मिले, नारे के ज़रिए जनता को साथ जोड़ा, फिर भी मैनपुरी की सीट पर हिन्दू एक नहीं हुआ उसने सपा को ही चुना है..करहल में सपा का जादू कायम है, और वहां योगी का नारा पसंद आते हुए वोटरों ने सपा को ही जिताया है! योगी का साथ देंगे लेकिन वोट तो सपा को ही देंगे का नारा चला! अब तक पांच बीजेपी जीत रही है,

एक सीट सपा करहल! अब बात करते हैं सबसे हाई प्रोफाइल सीट कुंदरकी की! हाज़ी रिज़वान सपा से उम्मीदवार हैं जबकि बीजेपी से रामवीर सिंह ठाकुर उम्मीदवार हैं! यहां कौन जीतेगा कोई किसी सर्वे में नहीं बता सकता है! सपा को डर है कि वो हार रही है, बीजेपी को डर है कि वो हार रही है...हाज़ी रिज़वान ने हार स्वीकार कर ली है

लेकिन वो समाजवादी पार्टी की चाल थी...बीच चुनाव हाजी रिज़वान का दावा था....यहां रिपोलिंग करवाओ, ताकि प्रशासन पर दबाव बने और फर्जी वोट डाला जा सकें...अगर यहां हिन्दू एक हुआ है, और मुसलमान बंटा है तभी जीत संभव है...हिन्दू एक होगा, मुसलमान भी एक होगा तो सपा की जीत होगी! अब बात करते हैं!

मिर्जापुर की मझवा विधानसभा पर बीजेपी की जीत पक्की है...यहां से बीजेपी की उम्मीदवार सुचिस्मिता मौर्य और सपा से ज्योति बिंद थी...यहां MLC विनित सिंह से लेकर पूरी बीजेपी ने ये संदेश फैला दिया बटंना नहीं है! हिन्दू एक होता सुना जाएगा! कानपुर में भी नसीम सोलंकी की सीट पर बीजेपी बुरा हार रही है! वहां इरफान सोलंकी के जेल में होने का फायदा उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को मिला है! साथ ही शिव जी का आशीर्वाद और नसीम के आंसू भी कुछ काम आया है

हमारे विश्लेषण के मुताबिक BJP 9 में से 5 सीटें जीत रही है, जबकि सपा चार सीटें जीत रही है...कानपुर मुस्लिम बाहुल्य, कुंदरकी मुस्लिम बाहुल्य सीट पर सपा जीत रही हैं, लेकिन मीरापुर मुस्लिम गढ़ है फिर भी भगवा लहराएगा! योगी आदित्यनाथ अगर 5 सीटें भी जीत जाते हं, जिसमें मीरापुर सीट है, तो 2027 में सपा की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, और अगर योगी हारे तो फिर उनके लिए बीजेपी में मुश्किल हो सकती है!

Recent News