International Womens Day: KGBV में भव्य कार्यक्रम आयोजित, अदाणी फाउंडेशन के कार्यों की मंत्री संजय प्रसाद ने की सराहना

Global Bharat 08 Mar 2025 08:20: PM 2 Mins
International Womens Day: KGBV में भव्य कार्यक्रम आयोजित, अदाणी फाउंडेशन के कार्यों की मंत्री संजय प्रसाद ने की सराहना

गोड्डा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गोड्डा नगर भवन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के उद्योग, श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ गोड्डा नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन कल्पना देवी, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) स्मिता टोप्पो और अदाणी फाउंडेशन के रीजनल हेड जयंत मोहंती भी मंच पर मौजूद रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद जयंत मोहंती ने अपने स्वागत भाषण में केजीबीवी में अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए गए विभिन्न जीर्णोद्धार कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डाला.

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन ने विद्यालयों की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल की हैं. डीडीसी स्मिता टोप्पो ने अपने संबोधन में कहा, "महिलाओं के लिए हर दिन संघर्ष का दिन होता है. शिक्षा ही वह हथियार है, जिसके सहारे वे हर चुनौती को पार कर सकती हैं." वहीं, कल्पना देवी ने भी बेटियों की शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि यह समाज की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

मुख्य अतिथि मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में संस्था का योगदान सराहनीय है. उन्होंने केजीबीवी की छात्राओं के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार और समाज को मिलकर कार्य करना होगा. इस अवसर पर गोड्डा जिले के सभी नौ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की टॉपर्स को ₹10,000 के चेक देकर सम्मानित किया गया. साथ ही घोषणा की गई कि सभी नौ विद्यालय के टॉप पांच लड़कियों को 10 हजार की राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा.

 

इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य राघवेन्द्र सिंह, समाजसेवी तिलक झा, कौशल यादव, अदाणी पावर के पदाधिकारी सुब्रत देवनाथ, अभिमन्यु आनंद, अदाणी फाउंडेशन के पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, अर्चना सिन्हा, सुमित सागर, अभय वर्मा, व सहयोगी प्रीति यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

अदाणी फाउंडेशन की पहल

गोड्डा जिले के सभी नौ केजीबीवी-गोड्डा, सुंदरपहाड़ी, पथरगामा, महागामा, ठाकुरगंगटी, बसंतराय, पोड़ैयाहाट, बोआरीजोर, और मेहरमा—में अदाणी फाउंडेशन द्वारा निम्नलिखित कार्य किए गए...

  • विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण
  • स्मार्ट क्लास एवं आधुनिक शिक्षण सुविधाओं की स्थापना
  • RO वाटर कूलर की व्यवस्था
  • आधुनिक रसोईघर और भोजन सुविधा में सुधार
  • खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए खेलकिट और स्पोर्ट्स यूनिफॉर्म वितरण
  • परिसर में पाथवे, गेट, स्टेज एवं बाला पेंटिंग जैसी संरचनात्मक सुविधाओं का निर्माण

इन प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव छात्राओं की शिक्षा पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है. वर्ष 2018 में KGBV की कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलता दर 46.65% थी, जो 2023-24 में बढ़कर 99.14% हो गई.

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर, यह कार्यक्रम न केवल एक उत्सव था बल्कि महिला शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी था. शिक्षा ही वह आधारशिला है, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज में अपनी पहचान बना सकती हैं.

Adani Foundation International Womens Day KGBV Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya

Description of the author

Recent News