मोदी कैबिनेट में महाफेरबदल! गडकरी की होगी विदाई, राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? बदलेंगे बड़े चेहरे

Global Bharat 03 Jul 2026 11:22: AM 2 Mins
मोदी कैबिनेट में महाफेरबदल! गडकरी की होगी विदाई, राजनाथ सिंह बनेंगे राष्ट्रपति? बदलेंगे बड़े चेहरे


Modi Cabinet Expansion : मोदी सरकार में अबतक का सबसे बड़ा मंत्रिमंडलीय फेरबदल होने जा रहा है. केंद्र की राजनीति बदलने वाली हैं और मोदी कैबिनेट के दो सबसे बडे चेहरे नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह की विदाई होना तय माना जा रहा है. दोनों नेता नई भूमिका में नजर आएंगे. दिल्ली के सत्ता गलियारों में इन सवालों की चर्चा तेज है. सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार और बड़ा फेरबदल कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि सरकार आगामी राजनीतिक और चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए कई मंत्रालयों में बदलाव की तैयारी कर रही है.

इस फेरबदल का मकसद प्रदर्शन, क्षेत्रीय संतुलन और संगठनात्मक जरूरतों के हिसाब से नई टीम तैयार करना माना जा रहा है. सबसे ज्यादा चर्चा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेकर है. राजनीतिक हलकों में ऐसी अटकलें हैं कि उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो केंद्र सरकार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हालांकि,  अभी तक सरकार या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी जिम्मेदारी बदली जा सकती है और उन्हें कोई नई भूमिका सौंपी जा सकती है. गडकरी लंबे समय से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का चेहरा रहे हैं, ऐसे में उनके भविष्य को लेकर राजनीतिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं. खासकर, ऐसे समय में जब एथेनॉल को लेकर उनका देशभर में विरोध हो रहा है.

इधर, वित्त मंत्रालय में भी बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं. निर्मला सीतारमण का विभाग बदल सकता है? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मंत्रालय में फेरबदल की चर्चा भी लगातार तेज हो रही है. माना जा रहा है कि कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह देकर सरकार सामाजिक, क्षेत्रीय और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश कर सकती है.

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव कर चुके हैं. प्रदर्शन और राजनीतिक समीकरणों के आधार पर मंत्रियों की जिम्मेदारियां बदलना मोदी सरकार की कार्यशैली का हिस्सा रहा है. ऐसे में एक बार फिर संभावित विस्तार और फेरबदल की चर्चाओं ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है.

हालांकि, अभीतक राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी या किसी अन्य मंत्री को हटाए जाने अथवा नई जिम्मेदारी दिए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. अब निगाहें सिर्फ एक फैसले पर टिकी हैं. क्या मोदी सरकार वाकई बड़ा राजनीतिक दांव खेलने जा रही है या फिर ये चर्चाएं सिर्फ अटकलें साबित होंगी. इसका जवाब आने वाले दिनों में सामने आ जाएगा.

Modi Cabinet Expansion Rajnath Singh President Speculation Nitin Gadkari Latest News Cabinet Reshuffle 2026 Modi Government Reshuffle

Description of the author

Recent News