गलत मीटर रीडिंग में बिजली कर्मचारी को अधिकारी ने बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल

Global Bharat 02 May 2026 05:47: PM 1 Mins
गलत मीटर रीडिंग में बिजली कर्मचारी को अधिकारी ने बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां बिजली विभाग के एक अधिकारी द्वारा कर्मचारी को कथित तौर पर मुर्गा बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला मूंढापांडे क्षेत्र के दलपतपुर बिजलीघर का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, दलपतपुर बिजलीघर में तैनात मीटर रीडर मतलूब पर मीटर रीडिंग में गड़बड़ी और हेराफेरी करने का आरोप लगा था. आरोप लगने के बाद उपखंड अधिकारी आरएन राठौड़ ने कर्मचारी को दंड के तौर पर सबके सामने मुर्गा बना दिया. 

वायरल वीडियो में कर्मचारी काफी देर तक मुर्गा बना नजर आ रहा है, जबकि आसपास अन्य कर्मचारी और लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. सरकारी दफ्तर में इस तरह कर्मचारी को सार्वजनिक रूप से अपमानित करना लोगों को नागवार गुजर रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने घटना की निंदा करते हुए इसे अमानवीय व्यवहार बताया है. 

 फिलहाल इस मामले में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.  अब देखना होगा कि विभाग इस घटना पर क्या कदम उठाता है. ग्लोबल भारत टीवी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Moradabad electricity employee SDO RN Rathore Meter reader Matloob Dalpatpur power house video Electricity department viral video

Description of the author

Recent News