बेटे ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर...

Amanat Ansari 23 Jan 2026 06:30: PM 1 Mins
बेटे ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर...

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के सेमरोल गांव में एक दुखद और चौंकाने वाली घटना घटी है. 25 वर्षीय युवक अजय भाट ने 19 जनवरी 2026 की रात को अपनी मां को गांव के ही 40 वर्षीय राजाराम गुर्जर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया. गुस्से में आकर अजय ने सबसे पहले मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो रिकॉर्ड किया. इसके बाद वह लाठी लेकर राजाराम पर टूट पड़ा और उसे जमकर पीटा.  

कुछ ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और गंभीर रूप से घायल राजाराम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. शुरुआती इलाज के बाद उसे झालावाड़ रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 22 या 23 जनवरी को उनकी मौत हो गई.  जब अजय को इसकी सूचना मिली, तो वह खुद पुलिस थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया.

उसने पुलिस को वह वीडियो भी सौंपा, जिसमें उसकी मां और राजाराम आपत्तिजनक हालत में दिख रहे थे.  पुलिस ने मामले में पहले से दर्ज शिकायत में अब हत्या की धारा बढ़ा दी है. अजय भाट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. यह घटना अवैध संबंधों और परिवार में उभरे गुस्से की वजह से एक दर्दनाक हादसे में बदल गई.

Crime News MP Crime Viral News Viral Videos

Recent News