मुंबई: भाजपा के वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता राज के. पुरोहित का निधन हो गया है. 70-71 वर्षीय पुरोहित ने रविवार तड़के (18 जनवरी 2026) मुंबई के बॉम्बे अस्पताल में अंतिम सांस ली. लंबी बीमारी के चलते 15 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई. यह खबर महाराष्ट्र की राजनीति, खासकर मुंबई भाजपा के लिए बहुत बड़ा सदमा है. पुरोहित मुंबई के उत्तर भारतीय समुदायों के मजबूत आवाज़ माने जाते थे और पार्टी के विस्तार में उनका योगदान अहम रहा.
कैसा रहा राजनीतिक सफर
परिवार में खुशी और शोक का दोहरा झटका
उनके बेटे आकाश राज पुरोहित ने हाल ही में संपन्न BMC चुनाव 2026 में वार्ड 221 (इमामवाड़ा-डोंगरी) से जीत हासिल की. यह जीत परिवार के लिए बड़ी खुशी का मौका थी, लेकिन पिता के निधन ने इस खुशी को गम में बदल दिया. उनके पार्थिव शरीर उनके निवास राजहंस बिल्डिंग, मरीन ड्राइव पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है.
इसके बाद दोपहर 1 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी और सोनापुर लेन श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा. भाजपा के बड़े नेता, कार्यकर्ता और आमजन बड़ी संख्या में अंतिम विदाई देने पहुंचने की उम्मीद है. वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े समेत कई भाजपा नेताओं ने गहरा दुख जताया है. पुरोहित की सादगी, मेहनत और जनसेवा की भावना को याद किया जा रहा है. मुंबई की राजनीति में उनकी कमी लंबे समय तक खलेगी.