Fifth Generation Fighter: जल्द ही भारत हवा में और भी ज्यादा शक्तिशाही होने जा रहा है, क्योंकि देश में पांचवी पीढ़ी () के लड़ाकू विमान बनाने का काम शुरू हो चुका है, . भारत एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट के दो वैरिएंट्स—मार्क 1 और मार्क 2— पर काम शुरू कर चुका है. इसकी सबसे खास बात ये होगी कि इन विमानों में स्वदेशी इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. इन विमानों को बनाते ही भारत अमेरिका, रूस और चीन की फेरिहिस्त में शामिल हो जाएगा. चलिए अब आपको इन विमानों की खासियत के बारे में भी बता देते हैं.
- स्टील्थ तकनीक- इस तकनीक का इन विमानों के गजब फायदा मिलेगा, इसकी वजह से ये दुश्मन के रडार से बचाता है, इसके सात ही इनका जो डिजाइन और सामग्री है वो रडार सिग्नल को कम करती है.
- सुपरक्रूज- इसकी खासियत ये है कि ये बिना आफ्टरबर्नर के भी बहुत तेजी के साथ उड़ान भर सकते हैं.
- एडवांस्ड सेंसर- ये सेंसर बेहद ही शक्तिशाली होता है और कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े होते हैं, जो कि युद्द में पूरी जानकारी देने का काम करते हैं.
- इंटरनल वेपन्स बे- ये इस विमान की ऐसी खासियत है जिसकी वजह से हथियार विमान के अंदर छिप जाते हैं, जिसकी वजह से विमान का रड़ार की पकड़ में आने का खतरा बेहद कम हो जाता है.
- मल्टी रोल मिशन- इन विमानों की एक खासियत ये भी होगी कि ये जमीनी हमले, हवा में लड़ाई और इलैक्ट्रॉनिक युद्ध जैसे कई काम बेहतर शानदार तरीके से कर सकता है.
भारतीय AMCA बेहद ताकतवर जेट होने वाला है, क्योंकि ये 25 टन के दो इंजन वाला स्टील्थ फाइटर जेट है, इस जेट को बनाने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) मिल कर बना रहे हैं. इस जेट का निर्माण भारतीय नौसेना और वायुसेना के लिए किया जा रहा है. अगर लागत की बात की जाए तो एक विमान को बनाने में करीब 15 हजार करोड़ का खर्चा आएगा. 2035 तक इसे बनाने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है.
मार्क 1 और मार्क 2 में क्या अंतर है?
- AMCA मार्क 1- मार्क-1 पहला वैरिएंट है, जिसे अमेरिका के GE-F414 इंजन से चलाया जाएगा, ये पूरी तरह से पांचवी पीढ़ी का स्टील्थ जेट होगा, इसमें इंटरनल वेपन्स बे, एडवांस्ड सेंसर और स्टील्थ तकनीक समेत कई खासियत होंगी. इसका प्रोटोटाइप 2028 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.
- AMCA मार्क 2- इस विमान को ज्यादा एडवांस्ड बनाया जाएगा, इस विमान में 110 किलो न्यूटन थ्रेस्ट का स्वदेशी इंजन लगाया जाएगा. भारत इस इंजन को कुछ विदेशी कंपनी (GE, सैफ्रान या रोल्स-रॉयस) के साथ मिल कर बना रहा है. इस विमान की एक खासियत ये भी होगी कि इसमें कुछ तकनीकि 6वीं पीढ़ी की भी होंगी, जैसे AI और डायरेक्टेड एनर्जी वेपन्स.
अगर सही शब्दों में देखा जाए तो भारत का मार्क- 2 बाकी देशों के पांचवी पीढ़ी के विमानों पर एक हद तक भारी पड़ने वाला है. और भारतीय सेना इन विमानों के बनने के बाद और भी ज्यादा विध्वंसक हो जाएंगी.
Fifth Generation Fighter
AMCA
Indian Air Force
Make In India
Stealth Fighter
Indian Defense