हरियाणा विधानसभा चुनावः BJP की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष होंगे OP धनखड़

Global Bharat 19 Aug 2024 08:38: PM 4 Mins
हरियाणा विधानसभा चुनावः BJP की चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष होंगे OP धनखड़

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई ने राज्य में 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को वरिष्ठ नेता ओपी धनखड़ के नेतृत्व में एक घोषणापत्र समिति का गठन किया. पार्टी के एक बयान में बताया गया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने समिति के गठन की घोषणा की, जिसकी अगुवाई भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पी धनखड़ करेंगे.

समिति में 14 अन्य सदस्य होंगे. समिति के सदस्यों में वरिष्ठ पार्टी नेता अभिमन्यु, रणबीर गंगवा, विपुल गोयल, किरण चौधरी, भव्य बिश्नोई और सुनीता दुग्गल शामिल हैं. बता दें कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को एक चरण में संपन्न होगा और चुनाव परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव की तरह लेना चाहिए. पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इस चुनाव को पूरी गम्भीरता से लड़ेगी और तीसरी बार जीत दर्ज करेगी. कांग्रेस ने सिर्फ जातिगत राजनीति की है हरियाणा की जनता अब इससे उपर उठकर सोचेगी.

करप्शन, क्राइम और कास्ट की राजनीति को हम खत्म कर देगें ये हमने पहले भी कहा था. कांग्रेस हमारे सामने कहीं नहीं है. कांग्रेस और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उन्होंने जनता को खूद से दूर किया है और अब जनता इनको सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि एक मुख्य समाज को छोड़कर कांग्रेस ने सबको दूर कर दिया है.

इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया था कि उसके पास 36 बिरादरी का समर्थन है, उसी बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रतिक्रिया दी है. पूर्व सीएम ने कहा कि हमने 2014 में एक हरियाणा एक हरियाणवी की बात की थी और वही बात हम दोबारा कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि उस समय हमने 3 सी को भी समाप्त करने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि तीन सी का मतलब करप्शन, क्राइम और कास्ट पॉलिटिक्स है और इस बार भी हमारा मुद्दा वही रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव की तरह ही लेना चाहिए.

बता दें कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 4 अक्टूबर को कराई जाएगी. चुनाव आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि अधिसूचना पांच सितंबर को जारी होगी और नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे, नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी. उक्त जानकारी चुनाव आयोग की तरफ से दी गई है.

जानने योग्य बातें ये भी है कि हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं, जिसमें 95 लाख महिला वोटर्स हैं. चुनाव को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता की एक ही आवाज है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बने. सीएम सैनी ने कहा कि चुनाव आयोग की घोषणा का हम स्वागत करते हैं और हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चुनाव को चुनाव की तरह लेना चाहिए. पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा इस चुनाव को पूरी गम्भीरता से लड़ेगी और तीसरी बार जीत दर्ज करेगी. कांग्रेस ने सिर्फ जातिगत राजनीति की है हरियाणा की जनता अब इससे उपर उठकर सोचेगी.

Recent News