नई दिल्ली: जब से भारत ने पाकिस्तान को सिंधु नदी का जल देने से इनकार किया है, तभी से पाकिस्तानी नेताओं की मानसिक स्तिथि गड़बड़ हो गई है. इस बात को पाक पीएम से लेकर बिलावल भुट्टो तक साबित भी कर चुके हैं. जो बार-बार भारत को गीदड़भभकी देने की कोशिश कर रहे हैं. बिलावल ने हाल ही में कहा था कि अगर किसी ने दरिया का पानी रोका तो पानी रोकने वालों का खून उस दरिया में बहेगा, जिसका जवाब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया है. पुरी ने बिलावल को बेवकूफ इंसान बताते हुए कहा है कि वो अपना खून बहाकर उसी में छलांग मार ले.
बिलावल ने दी थी धमकी
पूर्व पाकिस्तानी पीएम बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो ने नदी के किनारे जाकर एक सभा को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने सिंधु जल संधि को मानने से इनकार कर दिया है. मैं इस सिंधु दरा के किनार खड़ा होकर भारत से कहता हूं. सिंधु हमारा है, और ये हमारा ही रहेगा, अगर इस दरिया को किसी ने रोकने की कोशिश की तो या इसमें हमारा पानी बहेगा या फिर पानी को रोकने वालों का खून बहेगा, हम इस बात को बिल्कुल नहीं मानेंगे कि आप एक दिन में फैसला कर लें कि सिंधु जल संधि को नहीं मानते हैं. और इस बात को पाकिस्तानी जनता भी नहीं मानेगी.
हरदीप पुरी का जवाब
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जब मीडिया ने इस बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने साफ शब्दों में बिलावल को बेवकूफ कह दिया. पुरी ने कहा कि बिलावल भुट्टो बेवकूफ है, ऐसे ही चिल्लाता रहता है. लेकिन उसे पानी नहीं मिलेगा. मैंने भी देखा है कि वो कह रहा है कि पानी नहीं दिया तो खून बहा देंगे, उससे कहना चाहिए कि अपना खून बहा कर वहीं छलांग मार ले, क्योंकि अब उसे पानी तो नहीं मिलेगा, खैर छोड़िए बेवकूफ आदमी है. इसके साथ ही हरदीप पुरी ने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी है, उन्होंने कहा है कि पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ है, उसका खामियाजा पाकिस्तान को हर हाल में भुगतना ही पड़ेगा, अभी तो हमने सिर्फ शुरूआत की है. पाकिस्तान को इससे भी बहुत बड़ी कीमत अभी चुकानी पड़ेगी.