स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत! हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी

Amanat Ansari 14 Aug 2026 02:09 PM 1 Mins
स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में दहशत! हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले दिल्ली को दहलाने वाली धमकियां सामने आई हैं. शुक्रवार को एक अज्ञात ईमेल के जरिए दिल्ली हाईकोर्ट, एयरपोर्ट, लाल किला, मेट्रो और ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल रजिस्ट्रार जनरल को मिला, जिसमें दोपहर 2:11 बजे हाईकोर्ट और 3:11 बजे जिला अदालतों में बम विस्फोट का दावा किया गया.

इसमें खालिस्तान और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र है. डीएम कार्यालय समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया. धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों में हड़कंप मच गया. पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कई इमारतों को बंद कर जांच चल रही है. दमकल, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुणाल मल्होत्रा ने कहा कि धमकी फर्जी लगती है, लेकिन एहतियाती कदम उठाए गए हैं. 15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन समेत स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली और देश भर में सुरक्षा बढ़ाई गई है. रणनीतिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है और प्रवेश-निकास पर सख्त जांच हो रही है.

Delhi Bomb Threat Independence day Security high alert

Recent News