नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम उन्हें बेचैनी महसूस हुई. एम्स में उनकी एंजियोग्राफी भी की गई, जो नसों में ब्लॉकेज की जांच के लिए की जाती है.
अस्पताल के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. नड्डा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं और पहले भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं. उनकी तबीयत को लेकर समर्थकों ने चिंता जताई है. उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सोशल मीडिया पर संदेश भी साझा किया.