ऋषिकेश: 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार, आक्रोशित भीड़ होटल गिराने जेसीबी लेकर पहुंची

Amanat Ansari 02 Sep 2026 04:15 PM 1 Mins
ऋषिकेश: 8वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में 3 गिरफ्तार, आक्रोशित भीड़ होटल गिराने जेसीबी लेकर पहुंची

ऋषिकेश: रेलवे रोड स्थित एक होटल में कक्षा 8 की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की जानकारी फैलने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. उन्होंने होटल को जमींदोज करने की मांग करते हुए पास से गुजर रही जेसीबी को रोक लिया. पुलिस ने स्थिति संभाली और लोगों को शांत कराया.

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की शाम हुई इस वारदात में मुजफ्फरनगर निवासी मुख्य आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया. होटल संचालक और मैनेजर को भी हिरासत में लिया गया. आरोप है कि उन्होंने पहचान दस्तावेज जांचे बिना कमरा दे दिया था. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में लोग होटल के बाहर जमा हुए. उन्होंने तोड़फोड़ की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने गिरफ्तारी की जानकारी दी, जिसके बाद गुस्सा कुछ शांत हुआ. सुरक्षा की दृष्टि से होटल का शटर बंद कर दिया गया है. कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि होटल का लाइसेंस निरस्त करने के लिए एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है. आसपास के इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है.

Rishikesh News Rishikesh Crime Rishikesh Rape Rishikesh

Recent News