रेवाड़ी: लिव-इन पार्टनर पर नाबालिग बेटे के यौन शोषण का आरोप, वीडियो सबूत के बाद महिला नकदी-जेवर लेकर फरार

Amanat Ansari 02 Sep 2026 02:30 PM 1 Mins
रेवाड़ी: लिव-इन पार्टनर पर नाबालिग बेटे के यौन शोषण का आरोप, वीडियो सबूत के बाद महिला नकदी-जेवर लेकर फरार

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कोसली थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी करीब पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने उसके नाबालिग बेटे का यौन शोषण किया.

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब बेटे ने उसे घटना की जानकारी दी तो शुरू में विश्वास नहीं हुआ. बाद में बेटे द्वारा दिखाई गई वीडियो देखने के बाद उसने गांव के सरपंच को सूचना दी. इसके बाद पुलिस कार्रवाई की बात उठी. पुलिस कार्रवाई की संभावना सामने आने के बाद महिला ने रात में घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई. कोसली पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है.

पुलिस को जानकारी मिली है कि महिला गुरुग्राम में किराए के मकान में रह रही हो सकती है. जांच जारी है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला पहले भी कई मामलों में रेप के आरोप लगा चुकी है. 2020 में उसने अपने तत्कालीन पार्टनर के खिलाफ भी रेप का केस दर्ज कराया था, जो बाद में समझौते में समाप्त हो गया. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी महिला को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश में है.

Rewari News Stepmother Case Rewari Crime Minor Son Case

Recent News