दारुल उलूम देवबंद आतंवादियों का अड्डा, हिंदुओं को मारने की दी जाती है ट्रेनिंग...पिंकी चौधरी ने दिया विवादित बयान

Global Bharat 04 Jun 2026 02:41: AM 1 Mins
दारुल उलूम देवबंद आतंवादियों का अड्डा, हिंदुओं को मारने की दी जाती है ट्रेनिंग...पिंकी चौधरी ने दिया विवादित बयान

Surya chauhan Murder Case : सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद खोड़ा पहुंचे हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने अपने बयान में खास तौर पर दारुल उलूम देवबंद को निशाने पर लिया. उन्होंने दावा किया कि दारुल उलूम देवबंद आतंकवादियों का अड्डा है और वहीं से हिंदुओं के खिलाफ रणनीति तैयार की जाती है. पिंकी चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि दारुल उलूम देवबंद पर बुलडोजर कार्रवाई की जानी चाहिए. 

अपने बयान में उन्होंने मदरसों और मस्जिदों को लेकर भी तीखी टिप्पणियां कीं. उनका कहना था कि देशभर में मदरसों और मस्जिदों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध गतिविधियों और कट्टरता की जड़ें ऐसे संस्थानों से जुड़ी हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “जिस दिन देश से मदरसे और मस्जिद खत्म हो जाएंगे, उस दिन हिंदुओं पर हमले और लव जिहाद जैसी घटनाएं बंद हो जाएंगी. 

पिंकी चौधरी ने सूर्या चौहान हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि 17 वर्षीय छात्र की हत्या बेहद निर्मम तरीके से की गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने फरार आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर की मांग भी उठाई, इसके अलावा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए एक मजबूत संगठन तैयार करने की बात कही.

हालांकि, दारुल उलूम देवबंद को लेकर दिए गए बयान पर राजनीतिक और सामाजिक विवाद गहराने की संभावना है. दारुल उलूम देवबंद देश के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है और इससे जुड़े मुद्दे पहले भी राष्ट्रीय बहस का विषय बन चुके हैं. फिलहाल, पिंकी चौधरी के बयान को लेकर प्रशासन या दारुल उलूम देवबंद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Pinky Chaudhary Darul Uloom Deoband Surya Chauhan Case Khoda Ghaziabad News Hindu Raksha Dal Statement

Description of the author

Recent News