पीयूष मिश्रा ने की अपनी पत्नी के साथ बेवफाई, खुद कबूला अफेयर और मांगी माफी

Amanat Ansari 05 Apr 2026 01:42: PM 2 Mins
पीयूष मिश्रा ने की अपनी पत्नी के साथ बेवफाई, खुद कबूला अफेयर और मांगी माफी

Piyush Mishra: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता, गीतकार और लेखक पीयूष मिश्रा अपनी स्पष्ट बातचीत के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के उन पहलुओं पर खुलकर चर्चा की, जो कई लोगों को चौंका सकते हैं. शादीशुदा जीवन, शराब की लत और रिश्तों में अपनी गलतियों पर उन्होंने बेझिझक बात की. पीयूष ने बताया, ''शुरुआती सालों में मैं वैसा पति नहीं था जैसा होना चाहिए था. आज मैं खुद को एक बेहतर पति मानता हूं. पहले मैं जिम्मेदारियों से कतराता था. शादी कोई छोटी बात नहीं है, यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. समय के साथ मेरी सोच बदली और प्यार को लेकर मेरा नजरिया काफी परिपक्व हुआ.''

15 साल बाद समझ आए पत्नी का महत्व

उन्होंने आगे कहा, ''जवान उम्र में प्यार की परिभाषा अलग होती है. मेरे हिसाब से असली प्यार तो एक-दूसरे के साथ बूढ़ा होने में है. इस बात को समझने में मुझे काफी लंबा समय लगा. करीब 10 से 15 साल बाद मुझे एहसास हुआ कि प्रिया सिर्फ मेरे घर संभालने वाली नहीं, बल्कि मेरी पत्नी है. पहले मैं उसे सिर्फ बच्चों की मां और घर संभालने वाली के रूप में देखता था, उससे ज्यादा कुछ नहीं.''

भावनाओं से कट गए थे, फिर विपस्सना ने बदला जीवन

पीयूष मिश्रा ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब वह हर किसी से भावनात्मक रूप से दूर हो गए थे. न सिर्फ पत्नी से, बल्कि हर इंसान से. उन्होंने कहा, ''मैं पूरी तरह भावनाहीन हो गया था. इसके बाद मैंने विपस्सना ध्यान शुरू किया. इससे मेरी निजी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव आया. मैं चीजों को गहराई से समझने लगा.''

पत्नी को बताया अपना अफेयर

सबसे चौंकाने वाला खुलासा उन्होंने तब किया जब अपनी पत्नी प्रिया को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात बताई. पीयूष ने याद करते हुए कहा, ''जब मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ, तो मैं उनके पास बैठा और सब कुछ सच-सच बता दिया. जो भी हुआ था, वो सब बताया. हम दोनों रो पड़े और एक-दूसरे को संभालने की कोशिश कर रहे थे. प्रिया ने कहा – ''तुमने गलतियां कीं, मैंने भी की हैं. तुम्हारी ज्यादा थीं, मेरी कम. अब इस बात को यहीं खत्म करते हैं.'' उसके बाद उनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया.

प्रिया की कुर्बानी और प्यार

पीयूष मिश्रा ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा, ''प्रिया ने मुझसे बहुत प्यार किया. उसने घर से भागकर मेरे साथ शादी की थी क्योंकि उसके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे. उसने मेरे लिए बहुत कुछ त्याग किया. वह हमेशा कहती थी कि भले ही तुम कुछ भी कर लो, मैं कभी तलाक नहीं लूंगी. वह हर मुश्किल में मेरे साथ खड़ी रही. आज उसके इस महान व्यवहार के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. उसी की वजह से हमारी शादी आज भी कायम है. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं.''

Piyush Mishra News Piyush Mishra Affair Piyush Mishra Wife Piyush Mishra Cheats Wife

Recent News