पीएम मोदी का मेगा बर्थडे सेलिब्रेशन! वाराणसी में राजनाथ-योगी ने बांटा केक, काशी से वडनगर तक शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा

Amanat Ansari 17 Sep 2026 01:35 PM 1 Mins
पीएम मोदी का मेगा बर्थडे सेलिब्रेशन! वाराणसी में राजनाथ-योगी ने बांटा केक, काशी से वडनगर तक शुरू हुई सेवा संकल्प बाइक यात्रा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में गुरुवार को भव्य आयोजन हुए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत कई नेता काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे.

मंदिर में अविमुक्तेश्वर महादेव का विभिन्न नदियों के जल से अभिषेक किया गया. सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने मंदिर की सफाई में लगी महिलाओं को बनारसी साड़ी और प्रसाद भेंट किया. संकल्प यात्रा में शामिल बाइक सवार कार्यकर्ताओं को नेताओं ने केक बांटा.

घाटों पर विशेष पूजा-अर्चना

काशी के घाटों पर भी खास कार्यक्रम हुए. बटुक ब्राह्मणों ने मां गंगा का 76 लीटर दूध से दुग्धाभिषेक किया और शंखनाद के साथ गंगा आरती की. अहिल्याबाई घाट पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की. नागा साधुओं ने डमरू बजाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी. ‘नमामि गंगे’ टीम ने गंगा को 76 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की.

काशी से वडनगर तक बाइक यात्रा

प्रधानमंत्री के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर तक ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ भी शुरू की गई. सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाराणसी से रवाना होने वाली यात्रा को हरी झंडी दिखाई. वडनगर से वाराणसी के लिए भी यात्रा निकाली गई है.

यह यात्रा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा. अभियान के तहत प्रदेशभर में अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. बाइक यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हो रहे हैं.
इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना की.

Recent News