‘रिया मेरे लिए मर चुकी है’ – बेटी ने अंतरजातीय शादी की तो पिता ने जीवित पुत्री का कर दिया अंतिम संस्कार

Amanat Ansari 17 Sep 2026 10:42 AM 1 Mins
‘रिया मेरे लिए मर चुकी है’ – बेटी ने अंतरजातीय शादी की तो पिता ने जीवित पुत्री का कर दिया अंतिम संस्कार

पूर्णिया (बिहार): जिले के केनगर प्रखंड क्षेत्र के चपय गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पिता मनोज गोस्वामी ने अपनी जीवित बेटी रिया कुमारी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया. कारण था बेटी का दूसरी जाति के लड़के के साथ विवाह. रिया 8 सितंबर को घर से फरार होकर दूसरी जाति के युवक के साथ चली गई थीं. पिता ने अपहरण की आशंका में मरंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

दो दिन पहले पुलिस ने दिल्ली से रिया को बरामद किया और कोर्ट में उनका बयान दर्ज कराया गया. कोर्ट में रिया ने लड़के के पक्ष में बयान दिया, जिससे पिता आहत हो गए. इसके बाद मनोज गोस्वामी ने फैसला लिया कि बेटी उनके लिए मर चुकी है. उन्होंने खुद बेटी का पुतला तैयार किया, तस्वीर वाला पोस्टर बनाया और सोमवार रात से अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी. सुबह गांव में शवयात्रा का न्योता दिया गया.

हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अर्थी निकाली गई, श्मशान में चिता सजाई गई और पुतले को मुखाग्नि दी गई. कई ग्रामीण भी इस शवयात्रा में शामिल हुए. रिया तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं. पिता छोटे किसान हैं और खेती से ही परिवार का खर्च चलाते हैं. इस घटना से गांव में चर्चा का बाजार गर्म है. पिता का कहना है कि उन्होंने रिश्ते की आहुति दे दी है और विधिवत श्राद्ध भी करेंगे.

Purnea father Inter-caste marriage Living daughter funeral Manoj Goswami

Recent News