प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे हैं, जहां पटना में वे रोड शो करेंगे. जानकारी मिली है कि 2 किलोमीटर लंबा यह रोड शो तीन घंटे तक चलेगा. इस दौरान पीएम मोदी राज्य और देश की जनता को संबोधित भी करेंगे.
इसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. यह रोड शो भट्टाचार्य रोड, कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते उद्योग भवन गांधी मैदान तक जाएगा. इसे लेकर पूरे पटना को सजा दिया गया है.
इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, पटना साहिब सीट से प्रत्याशी रामकृपाल यादव, पाटलिपुत्र सीट से प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे.
बता दें कि शनिवार देर शाम को भाजपा के वरीय नेताओं ने पैदल ही रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया था. इसे लेकर पीएम मोदी करीब ढाई बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
पीएम की सुरक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो, इसके लिए रोड शो वाले स्थानों के दुकानदार, मकान मालिक से आधार कार्ड लिया गया है.