ग्वालियर में पुलिस इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप, 9 महीने की गर्भवती महिला ने दर्ज कराई FIR

Amanat Ansari 14 Apr 2026 08:26: PM 1 Mins
ग्वालियर में पुलिस इंस्पेक्टर पर रेप का आरोप, 9 महीने की गर्भवती महिला ने दर्ज कराई FIR

ग्वालियर: तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में तैनात पुलिस निरीक्षक रूपेश शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. 9 महीने की गर्भवती एक महिला ने झांसी रोड थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए. जब वह गर्भवती हो गई और शादी की बात की तो मुकर गए.

महिला विधवा हैं और एक छोटे बच्चे की मां हैं. वे ग्वालियर में अपना एक बुटीक चलाती हैं. उनके पति की छह साल पहले मौत हो चुकी है. महिला के अनुसार, दोनों की पहली मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी. रूपेश शर्मा एक कम्युनिटी ग्रुप में शामिल थे, जहां महिला अपना बुटीक प्रमोट करती थीं. धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और इंस्पेक्टर ने शादी करने का वादा किया.

2024 में इंस्पेक्टर पहली बार महिला के बुटीक पर आए और उसी दिन से दोनों के बीच शारीरिक संबंध शुरू हो गए. इसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा. कुछ समय बाद महिला को पता चला कि वह गर्भवती है. जब महिला ने शादी की बात की तो रूपेश शर्मा टालमटोल करने लगे. परेशान होकर महिला ने इंस्पेक्टर के परिवार वालों से संपर्क किया.

इस दौरान उन्हें पता चला कि रूपेश पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं. इस घटना के बाद महिला ने झांसी रोड पुलिस थाने में इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर रूपेश शर्मा तिघरा पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में पदस्थ हैं. पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है.

Inspector accused of rape Inspector rape Case accused Police inspector accused of rape

Recent News