ऑनलाइन चैटिंग, सीक्रेट मुलाकात और फिर बड़ा खुलासा, जिसे गर्लफ्रैंड समझकर मिलने बुलाया वही निकली पत्नी, देखते ही उड़े होश

Global Bharat 06 May 2026 02:17: PM 1 Mins
ऑनलाइन चैटिंग, सीक्रेट मुलाकात और फिर बड़ा खुलासा, जिसे गर्लफ्रैंड समझकर मिलने बुलाया वही निकली पत्नी, देखते ही उड़े होश

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश जे प्रयागराज में एक शादीशुदा युवक का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के चक्कर में पति खुद अपनी पत्नी के जाल में फंस गया. मामला दारागंज थाना क्षेत्र का है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है. जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जिले के किसुनदास गांव निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा की शादी करीब नौ साल पहले नवाबगंज की रहने वाली सोनी त्रिपाठी से हुई थी. शादी के बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ने लगे, जिसके चलते सोनी पिछले पांच साल से अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से बातचीत भी लगभग बंद थी.

इसी दौरान प्रभुदत्त त्रिपाठी इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने लगा. आरोप है कि उसने एक फर्जी नाम वाली महिला प्रोफाइल से दोस्ती की और दोनों के बीच लगातार चैटिंग शुरू हो गई. बातचीत बढ़ने के बाद प्रभुदत्त ने महिला को मिलने के लिए 2 मई को प्रयागराज के दारागंज इलाके में बुलाया. जब तय जगह पर वह मिलने पहुंचा और सामने महिला को देखा तो उसके होश उड़ गए. जिस महिला से वह सोशल मीडिया पर बातें कर रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी सोनी त्रिपाठी निकली.

 पत्नी को सामने देखकर प्रभुदत्त घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा. बताया जा रहा है कि सोनी ने ही फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पति की गतिविधियों पर नजर रखने और उसे रंगे हाथ पकड़ने के लिए यह पूरा प्लान बनाया था. जैसे ही पति मौके पर पहुंचा, पहले से तैयार पत्नी ने पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची दारागंज थाना पुलिस ने प्रभुदत्त त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ और शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इलाके में लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.

Prayagraj Instagram News Prabhudatt Tripathi Arrest Daraganj Viral Case Wife Fake Instagram ID Husband Wife Viral Story

Description of the author

Recent News