आ रहा हूं जवाब देने...सुवेंदु के PA चंद्रनाथरथ के हत्या में गिरफ्तार राज सिंह के फेसबुक पर वीडियो अपलोड, पुलिस की बढ़ी टेंशन

Global Bharat 20 May 2026 05:07: PM 1 Mins
आ रहा हूं जवाब देने...सुवेंदु के PA चंद्रनाथरथ के हत्या में गिरफ्तार राज सिंह के फेसबुक पर वीडियो अपलोड, पुलिस की बढ़ी टेंशन

बलिया : पश्चिम बंगाल में चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. इस मामले में गिरफ्तार बलिया निवासी राज सिंह का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है.

वायरल वीडियो राज सिंह के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया बताया जा रहा है. वीडियो में वह कहता सुनाई दे रहा है, मैं बहुत जल्द जवाब देने आ रहा हूं. थोड़ा धैर्य बनाए रखें… मीडिया वालों, इंतजार करो. वीडियो बुधवार सुबह करीब 10 बजे पोस्ट हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राज सिंह पुलिस निगरानी में है, तब यह वीडियो आखिर रिकॉर्ड और अपलोड कैसे हुआ. लोगों के बीच चर्चा है कि क्या वीडियो पहले से रिकॉर्ड किया गया था या फिर किसी और ने इसे अपलोड किया. मामले को लेकर पुलिस फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है.

राज सिंह को चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में अयोध्या के पास से हिरासत में लिया गया था. वह खुद को क्षत्रिय महासभा से जुड़ा बताता है। गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। परिजनों का दावा है कि राज सिंह स्थानीय राजनीति में सक्रिय था और ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था. हालांकि,  पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, राज सिंह पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह वर्ष 2020 में एक अंडा कारोबारी की हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है और जमानत पर बाहर था.

गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई को पश्चिम बंगाल में हुई थी. हमलावरों ने उनकी एसयूवी को रोककर हमला किया था. इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और जांच एजेंसियां लगातार नए सुराग जुटाने में लगी हैं.

Raj Singh Viral Video Chandranath Rath Murder Case Ballia News Facebook Video Viral West Bengal BJP Leader Case

Description of the author

Recent News