नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जहां शुक्रिया अदा किया है, तो वहीं सीएम योगी ने कहा है हर वार का जवाब हमारी शर्तों पर होगा. पीएम मोदी ने भी कहा है अभी हमारा ऑपरेशन पूरी तरह रुका नहीं है, बल्कि सिर्फ स्थगित हुआ है, आगे का फैसला पाकिस्तान की हरकतों के हिसाब से लिया जाएगा, पाकिस्तान ने अगर कोई हिमाकत की तो उसका जवाब दिया जाएगा.
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ट्वीट
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आज प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की नीति को पूरी दुनिया के सामने बड़ी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ रख दिया है। उनका संबोधन न केवल भारत की भावना की अभिव्यक्ति है, बल्कि यह हमारे देश के सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक बल की…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) May 12, 2025
राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आतंकवाद के ख़िलाफ़ भारत की नीति को पूरी दुनिया के सामने बड़ी स्पष्टता और दृढ़ता के साथ रख दिया है। उनका संबोधन न केवल भारत की भावना की अभिव्यक्ति है, बल्कि यह हमारे देश के सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक बल की प्रस्तुति भी है। प्रधानमंत्रीजी ने यह भी साफ़ कर दिया है कि भविष्य में अगर पाकिस्तान से कभी बात होगी तो केवल आतंकवाद और पीओके पर ही बात होगी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के शौर्य और पराक्रम की भी उन्होंने खुल कर सराहना की है। भारतीय सेनाओं पर पूरे देश को नाज है। मैं प्रधानमंत्रीजी को उनके सशक्त नेतृत्व के लिए धन्यवाद देता हूं।
सीएम योगी आदित्यनाथ का ट्वीट
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का आज का संबोधन आतंक के खिलाफ 'नए भारत' की नीति का स्पष्ट ऐलान है। 'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, ये बहनों-बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है। जो हमारी माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करेगा, उसका मिट्टी में मिलना तय है। भारत अब चुप नहीं बैठेगा, हर वार का जवाब हमारी शर्तों पर होगा। सेना को नमन और आदरणीय प्रधानमंत्री जी का राष्ट्रवादी नेतृत्व के लिए अभिनंदन। हम भारतवासियों के लिए राष्ट्र ही सर्वोपरि रहेगा। जय हिंद!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का आज का संबोधन आतंक के खिलाफ 'नए भारत' की नीति का स्पष्ट ऐलान है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 12, 2025
'ऑपरेशन सिंदूर' सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, ये बहनों-बेटियों के सम्मान की रक्षा का संकल्प है।
जो हमारी माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर मिटाने का दुस्साहस करेगा, उसका…