विराट की आंखों में आंसू, अनुष्का शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न, कोहली ने जीत के बाद क्या-क्या कह डाला? 

Abhishek Chaturvedi 04 Jun 2025 12:20: AM 2 Mins
विराट की आंखों में आंसू, अनुष्का शर्मा ने ऐसे मनाया जश्न, कोहली ने जीत के बाद क्या-क्या कह डाला? 

6 रन से जीती RCB तो विराट बच्चों की तरह क्यों रोए, पिच पर जश्न के बीच अनोखा माहौल!
अनुष्का बच्चों की तरह लगी कूदने, ऋषि सुनक ने क्यों किया RCB को सपोर्ट, खुला बड़ा कनेक्शन
IPL के 18वें सीजन में मिला 8वां विजेता, कप उठाते ही क्या बोले कोहली, किस-किसका लिया नाम

नई दिल्ली: आरसीबी ने आखिरकार वो उम्मीद पूरी कर दी, जो 18 सालों से उसके फैंस लगाए बैठे थे, यश दयाल ने जैसे ही उमरजई को 1 रन पर आउट किया, विराट के चेहरे की भाव-भंगिमा बदल गई, अब तक हार-जीत के पशोपेश में फंसे कोहली की आंखों में अचानक से आंसू आ गए, ऐसा लग रहा था जैसे वो एक बच्चे की तरह रो रहे हों, साथी खिलाड़ियों ने कंधे पर हाथ रखा, जीत की बधाई दी, हाथ मिलाते हुए वो आगे की ओर बढ़े, इधर कोहली रो रहे थे, उधर अनुष्का शर्मा पवेलियन में बच्चों की तरह कूद रहीं थीं, जैसे ही कोहली पवेलियन की ओर बढ़े, अनुष्का से गले मिलकर रोने लगे. विराट का ये अंदाज शायद पहले आपने कभी नहीं देखा होगा. दूसरी तरफ कोहली-कोहली के नारों से पूरा नरेन्द्र मोदी स्टेडियम गूंज रहा था. लेकिन जीत के बाद कोहली जो कहते हैं उनका एक-एक शब्द काफी मायने रखता है. पहले वो सुनिए फिर बताते हैं ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक ने आरसीबी को सपोर्ट क्यों किया, उनका कनेक्शन क्या है. 

ये ऋषि सुनक की तस्वीर है, जो उन्होंने मैच देखते हुए खुद अपलोड की है, नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में जब वो पहुंचे तो हर कोई यही पूछ रहा था पंजाब को सपोर्ट करेंगे या आरसीबी को. मैच से पहले ही उन्होंने कहामेरी शादी बेंगलुरु के परिवार से हुई है. ऐसे में आरसीबी मेरी टीम है. पत्नी अक्षता मूर्ति को शादी का प्रस्ताव भी कन्नड़ में दिया था. यहां तक कि शादी के बाद सास-ससुर ने गिफ्ट में आरसीबी की जर्सी दी थी.''

हालांकि जर्सी में तो सुनक मैच देखने नहीं पहुंचे, पर उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई थी.ऐसे ही दुनियाभर के कई फैंस आरसीबी को बधाई दे रहे हैं. ट्विटर पर कॉन्ग्रेचुलेशन आरसीबी ट्रेंड कर रहा है. हिंदुज्म एंड साइंस नाम के यूजर ने प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली की मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा भगवान में यकीन रखो, सबकुछ आपके पक्ष में होगा. जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की ओर से लिखा गया.

यानि इतने लंबे इंतजार के बाद आरसीबी ने ट्रॉफी उठाई है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान कोहली का तो है ही, साथ ही रजत पाटीदार ने शानदार कप्तानी निभाई. जोश हेजलवुड ने जहां टीम को पहली सफलता दिलाई तो वहीं भुवनेश्वर कुमार और क्रूणाल पांड्या ने दो-दो विकेट चटकाकर टीम को मजबूती दी. और यश दयाल ने आखिर में मैच को ऐसा फिनिश किया कि हर खिलाड़ी गदगद हो उठा. पूरी टीम को यश दयाल से जो उम्मीद थी वो पूरी हो गई.

यह भी पढ़ें: IPL 2025 Final: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर जीता पहला खिताब

RCB IPL 2025 Virat Kohli Anushka Sharma Punjab Kings Rishi Sunak IPL Final

Recent News