Modi Meloni meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों औऱ नेताओं से मुलाकात की, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से उनकी मुलाकात की है, ये 8 सेकेंड का वीडियो, जो पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, ये बताने के लिए काफी है मोदी और मेलोनी ने भारत और इटली के रिश्तों को कितना ऊपर पहुंचा दिया है. इस तस्वीर में मोदी पहले मेलोनी से हाथ मिलाते हैं, फिर मोदी कुछ कहते नजर आते हैं, जिसके जवाब में मेलोनी सहमति में सिर हिलाती दिखती हैं, उसके बाद बकायदा फोटो क्लिक करवाने वाला पोज भी मेलोनी मोदी के बगल में खड़े होकर देती हैं.
यहां तक कि सोशल मीडिया पर मेलोडी शब्द ट्रेंड करने लगता है. लेकिन इस मुलाकात में क्या बात हुई, जरा वो भी सुनिए. जॉर्जिया मेलोनी अपने ट्विटर हैंडल मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर लिखती हैं इटली और भारत महान दोस्ती से जुड़े हुए हैं. जिसके जवाब में पीएम मोदी लिखते हैं पीएम जॉर्जिया मेलोनी, आपकी बातों से मैं पूरी तरह से सहमत हूं. इटली के साथ भारत की दोस्ती मजबूत होती रहेगी और हमारे लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी. इधर ये तस्वीर आती है, उधर मीम्स बनाने वालों की भी बाढ़ आ जाती है, यहां तक कि थाईलैंड की पीएम की वो तस्वीर भी वायरल होने लगती है, जब मोदी थाईलैंड दौरे पर गए थे, और वहां थाईलैंड की पीएम उन्हें बड़े गौर से सुन रहीं थीं, लेकिन मीम्स से हटकर अगर मीटिंग की बात करें तो पीएम मोदी और मेलोनी के बीच
बीते दो सालों में पीएम मोदी की मेलोनी से ये 8वीं मुलाकात हैं. एक मुलाकात में तो बकायदा मेलोनी ने मोदी के साथ सेल्फी भी ली थी, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. और कई लोगों ने कहा था दो देशों के प्रधानमंत्रियों का ऐसा अंदाज काफी कम देखने को मिलता है.
22 अप्रैल को पहलगाम में हुई घटना के बाद इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने 24 अप्रैल को पीएम मोदी को फोन भी किया था, और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद की बात कही थी. जो ये बताता है दोनों देशों के रिश्ते पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं.