Setback for PCB: चैंपियंस ट्रॉफी समारोह में शामिल होने पाकिस्तान नहीं जाएंगे रोहित! PCB अधिकारी नाखुश

Global Bharat 20 Jan 2025 05:19: PM 1 Mins
Setback for PCB: चैंपियंस ट्रॉफी समारोह में शामिल होने पाकिस्तान नहीं जाएंगे रोहित! PCB अधिकारी नाखुश

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के एक अधिकारी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के उस कथित फैसले पर चिंता जताई है, जिसमें भारत के कप्तान रोहित शर्मा को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन समारोह के लिए पाकिस्तान नहीं भेजने की बात कही जा रही है. यह टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होने वाला है. यह उम्मीद की जा रही थी कि रोहित शर्मा पाकिस्तान में होने वाले कप्तानों की परंपरागत फोटोशूट और प्री-इवेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे.

बता दें कि भारत अपने सभी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई में खेलेगा, जिसमें 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला बड़ा मुकाबला भी शामिल है. हालांकि, BCCI ने रोहित को पाकिस्तान भेजने की खबरों पर न तो कोई पुष्टि की है और न ही इसे खारिज किया है. लेकिन PCB के अधिकारी ने यह भी नाराजगी जताई है कि भारतीय टीम अपनी जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं छापने पर विचार कर रही है.

PCB के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि BCCI क्रिकेट में राजनीति ला रहा है, जो खेल के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है. पहले उन्होंने पाकिस्तान यात्रा से मना किया, फिर अब कप्तान को उद्घाटन समारोह में नहीं भेज रहे हैं. और अब खबरें आ रही हैं कि वे जर्सी पर मेजबान देश (पाकिस्तान) का नाम नहीं चाहते. हमें उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ऐसा होने नहीं देगी और पाकिस्तान का समर्थन करेगी.

शनिवार को भारत ने आठ-टीमों वाले इस टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था. रोहित शर्मा को कप्तान और शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल भी टीम में शामिल हैं. पिछली चैंपियंस ट्रॉफी में भारत फाइनल तक पहुंचा था, लेकिन पाकिस्तान से हार गया था. इस बार भारत अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में खेलेगा और 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेगा. भारत का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा. 

rohit sharma champions trophy icc champions trophy pakistan pcb

Description of the author

Recent News