CSK से बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़, अब ''थाला'' संभालेंगे कप्तानी

Amanat Ansari 10 Apr 2025 06:51: PM 1 Mins
CSK से बाहर हुए ऋतुराज गायकवाड़, अब ''थाला'' संभालेंगे कप्तानी

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को लेकर बुरी खबर सामने आई है. वह कोहनी में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण इस सीजन (IPL 2025) से बाहर हो गए हैं. अब टीम की कमान ''थाला'' के नाम से मशहूर एमएस धोनी संभालेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने इसकी जानकारी दी है. बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस सीजन में उनका बल्ला खामोश रहा है. 

उनका जन्म 31 जनवरी 1997 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था. वह दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 2016-17 रणजी ट्रॉफी से की. आईपीएल में उनकी पहचान 2021 में बनी, जब उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती. वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेल चुके हैं, जिसमें उनका टी20 डेब्यू जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ हुआ था. 2022 के एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की और स्वर्ण पदक जीता.

ऋतुराज का खेल शांत और तकनीकी रूप से मजबूत माना जाता है, और वह युवा क्रिकेटरों में एक उभरता सितारा हैं. उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने 3 जून 2023 को उत्कर्षा पवार से शादी की, जो खुद भी एक क्रिकेटर हैं. हालिया मौचों में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम की बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी दिखी है. कॉनवे और रविंद्र जैसे खिलाड़ियों ने कोशिश की, लेकिन मध्य क्रम और फिनिशिंग में दिक्कतें रही हैं.

एमएस धोनी का प्रभाव इस सीजन में अभी तक उतना प्रेरक नहीं रहा, जैसा कि पहले देखा गया है. कुछ लोग मानते हैं कि वह अब फिनिशर की भूमिका में पहले जितने प्रभावी नहीं दिख रहे. खलील अहमद और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों ने छिटपुट सफलता हासिल की, लेकिन टीम की गेंदबाजी इकाई बड़े स्कोर को रोकने में नाकाम रही. पंजाब के खिलाफ 219 रन लुटाना इसकी मिसाल है.

Ruturaj Gaikwad Chennai Super Kings CSK MS Dhoni

Recent News