लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया टूर का ऐलान

Ajay Thakur 27 Oct 2024 01:19: PM 1 Mins
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया टूर का ऐलान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपने करियर के साथ-साथ एक गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा सलमान को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. यह धमकियां खासकर काले हिरण के शिकार के मामले को लेकर हैं, जिसमें सलमान खान का नाम जुड़ा हुआ है. इस मामले में बिश्नोई गैंग ने कई बार खुलकर सलमान को चेतावनी दी है, जिसके कारण उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सलमान को अब 'वाई प्लस' सुरक्षा प्रदान की गई है.

इन सभी धमकियों के बीच, सलमान खान ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर 'Da-Bangg Tour' की घोषणा की है, जो 7 दिसंबर 2024 को दुबई में होने वाला है. इस टूर का पोस्टर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उनके साथ कई मशहूर सितारे जैसे सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया, प्रभुदेवा, आस्था गिल, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं.

इस टूर के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है, और यह टिकट प्लैटिनमिस्ट के माध्यम से उपलब्ध हैं. टिकटों की कीमत 150 AED (3,434 रुपए) से लेकर 10,000 AED (2,28, 963 रुपए) तक है, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा अवसर है. यह टूर सलमान के भाई सोहेल खान की कंपनी द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

आपको बता दें, NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सुपरस्टार की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग काले हिरण के शिकार मामले में लगातार सलमान खान को धमकियां दे रहा है. ऐसे में सलमान खान को Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है. 

हालांकि, इन धमकियों के बावजूद सलमान खान ने अपने काम में कोई रुकावट नहीं आने दी है. बाबा सिद्दीकी के हत्या के बाद सलमान ने थोड़े समय के लिए काम से ब्रेक लिया था, लेकिन अब वह 'बिग बॉस 18' के होस्टिंग का कार्य कर रहे हैं और अपनी एक्शन फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग भी कर रहे हैं. 

salman khan salman khan dabangg tour dabangg tour salman khan dabangg tour salman khan performance

Recent News