Salman Khan Lawrence Bishnoi Conflict: लॉरेंस और सलमान में नहीं है दूरी, दो तस्वीरों से खुल गई सारी कहानी

Abhishek Shandilya 21 Jun 2025 06:00: PM 3 Mins
Salman Khan Lawrence Bishnoi Conflict: लॉरेंस और सलमान में नहीं है दूरी, दो तस्वीरों से खुल गई सारी कहानी

Salman Khan Lawrence Bishnoi Conflict: लॉरेंस बिश्नोई क्या बॉलीवुड का नया डॉन बन चुका है? सलमान ख़ान की बढ़ती हाईप्रोफाइल सिक्योरिटी, आमिर और सलमान ख़ान की फिल्मों की लगातार कम होती कमाई और Y+ सिक्योरिटी घेरे में चलना कुछ नई कहानी की तरफ इशारा करता है! अचानक सिक्योरिटी घेरे में जब एक व्यक्ति पहुंच जाता है तो सलमान के चेहरे का रंग क्यों उड़ जाता है? क्या सच में सलमान ख़ान के बेहद करीब खड़ा है लॉरेंस बिश्नोई? अगर नहीं, तो फिर ये कुछ तस्वीरें क्या इशारा करती हैं?

7 दिसंबर 2024 को दुबई में सलमान ख़ान का एक शो भी हुआ था, जिसमें उन्हें Y+ सिक्योरिटी मिली, उनके गैलैक्सी अपार्टमेंट के बाहर की दीवार बुलेटप्रूफ की जा चुकी है। मुंबई पुलिस के 60 से ज्यादा जवान सादी वर्दी में घर के बाहर तैनात रहते हैं। मुंबई पुलिस AI कैमरे से सलमान के घर के बाहर से गुजरने वालों की निगरानी करती है। सलमान ख़ान के देश में कई शो कैंसिल होते हैं। 'सितारे ज़मीन' की स्क्रीनिंग पर एक तस्वीर ऐसी आती है, जो सलमान के डर को बाहर ला देती है! हाई सिक्योरिटी के बीच सलमान ख़ान फिल्म देखकर थिएटर की सीढ़ियों से नीचे की तरफ आते हैं। उसी दौरान उनके पास कोई जाता है। सलमान ख़ान से गले मिलने की कोशिश करता है, धीरे से सलमान भी गले मिलते हैं, अगले ही सेकंड सलमान ख़ान की निगाहें अपनी सिक्योरिटी पर होती हैं। सामने खड़े व्यक्ति को सिक्योरिटी रोक लेती है। दूसरी तरफ सलमान ख़ान सिक्योरिटी के घेरे में जाते दिखते हैं। उधर से आमिर ख़ान का बेटा उनसे कुछ कहने की कोशिश करता है, लेकिन सिक्योरिटी आमिर के बेटे को भी हाथ से रोकती है, और अपने साथ लेकर जाती है! तो वजह क्या है? आख़िर बॉलीवुड में क्या चल रहा है? क्यों सलमान को लॉरेंस का डर सता रहा है? हम एक-एक थ्योरी समझाते हैं!

  • सलमान को सरकार ने Y+ सिक्योरिटी दी है, जिसमें 11 जवान साथ रहते हैं, हाईटेक हथियार से लैस होते हैं!
  • सलमान ख़ान जिस गाड़ी से चलते हैं वो पूरी तरह से बुलेटप्रूफ कार है, उनके घर की खिड़कियां भी बुलेटप्रूफ हैं।
  • सलमान ख़ान किसी मंच पर जाते हैं, तो 5 तरह की सिक्योरिटी लेयर तैयार होती हैं, फिर उनकी एंट्री होती है

सलमान ख़ान के बेहद भरोसेमंद शेरा लोकल पुलिस के साथ संपर्क बनाते हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ सलमान ख़ान के कार्यक्रम का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाता है। किसी भी कार्यक्रम में सिर्फ दो एंट्री गेट ही रखे जाते हैं, अंदर जाने वालों की AI कैमरे से निगरानी होती है, गेट से लेकर हॉल तक सलमान के लोग होते हैं, सादी वर्दी में पुलिस होती है! सलमान ख़ान कमांडो के घेरे के भीतर रहते हैं, यहां तक कि अब मंच से भी कमांडो कई बार नीचे नहीं उतरते हैं। वजह क्या है? क्या सच में लॉरेंस सलमान तक पहुंच सकता है? लॉरेंस का 11 राज्यों में नेटवर्क है, जिसमें सबसे ज्यादा ताकतवर नेटवर्क महाराष्ट्र में ही है!

सलमान ख़ान ज्यादातर मुंबई में ही रहते हैं! बॉलीवुड में कोई भी अभिनेता खुलकर लॉरेंस के खिलाफ नहीं बोल पाया है! मुंबई पुलिस को इस बात का सबसे ज्यादा डर सताता है कि लॉरेंस के नाम पर कोई दूसरा गैंग कुछ ऐसा ना कर दे कि देश में हालात खराब हो जाएं! सैफ अली ख़ान के घर में जो व्यक्ति घुसा था, उसकी जांच रिपोर्ट पर किसी को यक़ीन नहीं है! सलमान के काम पर भी इसका असर दिखने लगा है! पिछले कई फिल्में फ्लॉप हो गई हैं! सलमान ख़ान की एक और फिल्म फ्लॉप हुई तो उनका वापसी करना भी मुश्किल हो सकता है! जन्मदिन के मौके पर उनकी रियल तस्वीरें जब बाहर आईं, तब चेहरे का तनाव भी साफ देखा गया!

परिवार सुरक्षा घेरे के दायरे में रहता है! लॉरेंस जेल में बंद है, बोलकर गया था हम सलमान को नहीं छोड़ेंगे, बस वही एक शब्द है, जिसने मुंबई पुलिस से लेकर सलमान तक के होश उड़ा डाले हैं! साल और तारीखें आगे बढ़ रही हैं! बॉलीवुड में दो गुट हो चुके हैं, एक जो चुपचाप लॉरेंस की तारीफ करता है, दूसरा जो चुपचाप सलमान के साथ खड़ा है! हैरानी की बात ये है कि मुंबई पुलिस आज तक लॉरेंस से एक बार भी पूछताछ नहीं कर पाई है! लॉरेंस बिश्नोई और सलमान की दुश्मनी खुलकर 7 साल पहले शुरू हुई! जब पेशी के दौरान लॉरेंस ने मीडिया से कहा – हम सलमान ख़ान को नहीं छोड़ेंगे! दुश्मनी की कहानियां किसी फिल्म की तरह आगे बढ़ रही हैं! सच की गहराई समझ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है!

Salman Khan Lawrence Bishnoi Conflict Bollywood Celebrity Security Y+ Security for Salman Khan Lawrence Bishnoi Gang Network

Recent News