संजय दत्त के रेस्टो-बार 'आल्टा स्टेला' ने विवादित फिश कॉकटेल पर माफी मांगी

Amanat Ansari 02 Apr 2026 07:08: PM 1 Mins
संजय दत्त के रेस्टो-बार 'आल्टा स्टेला' ने विवादित फिश कॉकटेल पर माफी मांगी

Sanjay Dutt New Restaurant-Bar: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त हाल ही में अपने नए रेस्टोरेंट-बार को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. मुंबई में लॉन्च किए गए उनके आलीशान बार 'आल्टा स्टेला' (Alta Stella) में एक खास कॉकटेल पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है. इस ड्रिंक का नाम था 'Ebius Cocktail'. इसमें सजावट के रूप में एक छोटी जीवित मछली को गिलास के अंदर तैरते हुए दिखाया गया था, और ड्रिंक के ऊपर आग भी जल रही थी. 11 मार्च को संजय दत्त ने खुद इस कॉकटेल की वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल हो गया.

जैसे ही पोस्ट लोगों तक पहुंची, पशु प्रेमियों और आम यूजर्स ने इसकी जमकर आलोचना शुरू कर दी. कई लोगों ने इसे जानवरों के प्रति क्रूरता बताया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि मनोरंजन या दिखावे के लिए किसी जीवित प्राणी का इस तरह इस्तेमाल करना पूरी तरह अनुचित और बेरहमाना है. एनिमल राइट्स से जुड़े संगठनों ने भी इस ड्रिंक पर सख्त एतराज जताया.

विवाद बढ़ता देख रेस्टोरेंट प्रबंधन ने तुरंत संज्ञान लिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी. बयान में कहा गया कि यह कॉकटेल राशि चक्र की मीन राशि से प्रेरित थी और इसमें बेट्टा फिश का इस्तेमाल किया गया था. मैनेजमेंट ने स्वीकार किया कि जीवित मछली को ड्रिंक में रखना कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम था.

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जानवरों की भलाई उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रही है. इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है कि इस विवादित कॉकटेल को अब अपने मेन्यू से पूरी तरह हटा लिया जाएगा और इसे सर्व नहीं किया जाएगा. संजय दत्त के मूल पोस्ट पर भी पहले की तारीफों की जगह अब नाराजगी भरे कमेंट्स आने लगे थे, जिसमें लोग मछली हटाने की मांग कर रहे थे.

अब रेस्टोरेंट की तरफ से यह त्वरित और सकारात्मक कदम उठाए जाने के बाद विवाद थमता नजर आ रहा है. संजय दत्त और उनके पार्टनर अभिमन्यु जाखड़ की टीम ने जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए गलती मान ली और उसे सुधार लिया. अब सबकी नजर इस बात पर है कि 'आल्टा स्टेला' आगे अपने मेन्यू में क्या नई और बेहतर चीजें पेश करता है.

Abhimanyu Jakhar Alta Stella Alta Stella fish cocktail

Recent News