''प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच हो...'' SCBA अध्यक्ष विकास सिंह ने PMO और गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

Amanat Ansari 24 Jul 2026 08:12: PM 1 Mins
''प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच हो...'' SCBA अध्यक्ष विकास सिंह ने PMO और गृह मंत्रालय को लिखा पत्र

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने ‘संसद चलो’ छात्र प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा कथित अत्यधिक बल प्रयोग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है. पत्र में विकास सिंह ने पुलिस कार्रवाई की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में समयबद्ध न्यायिक जांच, दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और दिल्ली पुलिस कमिश्नर के तत्काल निलंबन की मांग की है.

पत्र में क्या आरोप?

  • प्रदर्शनकारियों, घायलों की मदद करने वालों और पत्रकारों पर अनुपातहीन बल प्रयोग.
  • आंसू गैस, दंगा नियंत्रण बल का इस्तेमाल.
  • कमर के ऊपर लाठीचार्ज.
  • कई पुलिसकर्मियों ने नेम प्लेट नहीं पहनी थी.

विकास सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और दिल्ली पुलिस मैनुअल के विपरीत है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग अंतिम उपाय होना चाहिए.

CJP आंदोलन NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा है. 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था. SCBA और SCAORA पहले ही इस कार्रवाई की निंदा कर चुके हैं. 

Supreme Court Bar Association SCBA SCBA President Vikas Singh

Recent News