'छात्रों की चिंता जायज है, लाठी से नहीं सुलझेगी समस्या...' नीट विवाद पर BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान

Amanat Ansari 23 Jul 2026 09:14: PM 1 Mins
'छात्रों की चिंता जायज है, लाठी से नहीं सुलझेगी समस्या...' नीट विवाद पर BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का बड़ा बयान

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने पुलिस द्वारा बल प्रयोग की निंदा की है. एक्स पर पोस्ट करते हुए जोशी ने लिखा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा छात्रों को दिल्ली की सड़कों पर कई दिनों से धरना देते देखना दर्दनाक है.

उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों की चिंता और आशंकाएं जायज हैं, इन्हें सहानुभूति और स्थायी समाधान की भावना से निपटाया जाना चाहिए. जोशी ने सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा, ''मुझे उम्मीद है कि इसे महज कानून-व्यवस्था का मुद्दा मानकर बल प्रयोग से नहीं सुलझाया जाएगा.'' उन्होंने युवा लड़कियों के साथ हुई बर्बरता पर भी दुख जताया. वरिष्ठ भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि बल प्रयोग से समाज के बड़े वर्ग का विकास भारत के लक्ष्य से दूर होना तय है.

यह बयान ऐसे समय में आया है जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. मुरली मनोहर जोशी का यह समर्थन छात्र आंदोलन को नए राजनीतिक संदेश दे रहा है.

NEET paper leak Murli Manohar Joshi NEET protests Student protest Delhi

Recent News