भोपाल में विरोध-प्रदर्शन कर रही थी कांग्रेस, भरभराकर गिरा मंच, कई नेता-कार्यकर्ता हुए घायल

Amanat Ansari 10 Mar 2025 04:19: PM 1 Mins
भोपाल में विरोध-प्रदर्शन कर रही थी कांग्रेस, भरभराकर गिरा मंच, कई नेता-कार्यकर्ता हुए घायल

नई दिल्ली: भोपाल में विरोध प्रदर्शन के दौरान मंच गिरने से सोमवार को कम से कम सात कांग्रेस नेता घायल हो गए. प्रदर्शन में मौजूद कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि यह घटना रंगमहल चौराहे के पास हुई, जब नेता मध्य प्रदेश विधानसभा की ओर मार्च करने से पहले प्रदर्शनकारियों के एक समूह को संबोधित कर रहे थे कि मंच गिर गया, जिसमें कम से कम सात नेता घायल हो गए हैं.

इसमें किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के भी घायल होने की खबर मिल रही है. प्रदर्शन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल हुए हुए थे. घायल नेताओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनसे मिलने के लिए जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, जयवर्धन सिंह व कई अन्य नेता और विधायक पहुंचे. 

बता दें कि मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर ही है. इसी बीच भोपाल के रोशनपुर चौराहे पर भारी भीड़ जमा हो गई. मंच पर भी ज्यादा लोग चढ़ गए, जिससे मंच टूट गया. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं हादसे के बाद भी कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता प्रदर्शन करते रहे. इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया.

MP Kisan Congress Bhopal News MP News Kisan Congress

Recent News