मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं, जिससे उनके प्रशंसकों में चिंता की लहर दौड़ गई है. यह घटना मुंबई के एक स्टूडियो में एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान हुई. सूत्रों के अनुसार, शाहरुख को कंधे और पीठ में चोट लगी है, और चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल आराम की सलाह दी है. इस चोट के बाद शाहरुख अपने मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका रवाना हो गए हैं.
कैसे लगी चोट?
जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ 'किंग' के एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे. यह सीन एक स्टंट कोरियोग्राफर के साथ तैयार किया गया था, जिसमें शाहरुख को कुछ जोखिम भरे स्टंट करने थे. शूटिंग के दौरान एक गलत मूवमेंट के कारण उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया, जिसके बाद सेट पर मौजूद मेडिकल टीम ने तुरंत उनकी जांच की. प्रारंभिक उपचार के बाद, डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि इस चोट को पूरी तरह ठीक करने के लिए विशेषज्ञ उपचार और आराम जरूरी है.
बता दें कि 'किंग' शाहरुख खान की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, जिसे सिद्धार्थ आनंद निर्देशित कर रहे हैं. यह फिल्म रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स के बैनर तले बन रही है और इसमें सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, और अन्य बड़े सितारे शामिल हैं. यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें शाहरुख एक नए अवतार में नजर आएंगे. शाहरुख ह