नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख सांसद संजय राउत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है.पिछले साल दिवाली के आसपास उन्हें एक गंभीर बीमारी का पता चला था, जिसके बाद से उनकी तबीयत को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं.
उन्होंने ABP माझा को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें पेट का कैंसर (Stomach cancer) हुआ था. संजय राउत ने कहा कि दिवाली से ठीक दो-चार दिन पहले उनके भाई और विधायक सुनील राउत ने उनका ब्लड टेस्ट करवाया था, जिसमें यह बात सामने आई. उन्होंने आगे बताया कि नहीं, मुझे कैंसर हुआ है ना? इसमें गलत क्या है?
अब वे इससे उबरने की कोशिश में हैं और काफी हद तक ठीक हो चुके हैं. वे खड़े हो गए हैं, लेकिन अभी भी कुछ इलाज और ट्रीटमेंट चल रहे हैं. कुछ सर्जरी बाकी हैं, जो समय आने पर होंगी. इस दौरान उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि हम भी बहुत सारी सर्जरी करते हैं, यह हमारी बॉडी की सर्जरी है.
पिछले महीनों में उनकी सर्जरी और अस्पताल में भर्ती होने की खबरें आई थीं. उस वक्त कई नेताओं ने उनकी सेहत की जानकारी ली थी, जैसे देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे. लेकिन बीमारी की सटीक जानकारी नहीं बताई गई थी.
इंटरव्यू में राजनीतिक मुद्दों पर भी उन्होंने बात की, लेकिन पर्सनल हेल्थ पर यह उनका सबसे बड़ा खुलासा रहा. अब वे सक्रिय रूप से राजनीति में लौट रहे हैं, हालांकि इलाज का दौर जारी है. यह खबर महाराष्ट्र की राजनीति में काफी चर्चा में है, क्योंकि संजय राउत एक प्रमुख चेहरा हैं.