नई दिल्ली: सलमान खान की अपकमिंग मूवी सिकंदर का दूसरी टीजर रिलीज हो चुका है, इसने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दी है. इस साल ईद के मौके पर सलमान खान अपने फैंस के लिए धमाकेदार एक्शन से भरपूर मूवी सिकंदर लाने वाले हैं. इस मूवी का टीजर देखते ही सलमान के फैंसा काफी उत्साहित भी दिखाई दे रहे हैं.
तगड़े डॉयलॉग से होती है शुरूआत
टीजर की शुरूआत एक धमाकेदार डायलॉग के साथ होती है. जिसमें सलमान कहते दिख रहे हैं “दादी ने नाम सिकंदर रखा था, दादा ने संजय और प्रजा ने राजा साहब”. इसी बीच सलमनान खान की ऐंट्री भी दिखाई जाती है, इसमें खास बात ये है कि सलमान का चेहरा अभी तक दिखाया नहीं गया. चेहरा दिखाने से पहले ही जबरदस्त धमाका होता है, और फिर सलमान खान दुश्मनों की हड्डियां तोड़ते हुए दिखते हैं. इस छोटे से सीन में सलमान अकेले ही कई दुश्मनों पर भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच रश्मिका मंदना की एक झलक भी दिखाई जाती है. जिसमें वो सलमान से कहती दिख रही हैं कि अपने दुश्मनों में काफी पॉपुलर हो.
टीजर में बाहुबली के कटप्पा का भी लुक आया सामने
इसी टीजर में साउथ अभिनेता सत्यजीत भी दिखाई देते हैं. बता दें बाहुबली में कटप्पा का रोल भी सत्यजीत ने ही निभाया था. इसके अलावा सलमान का एक और डायलॉग भी इस टीजर में दिखाया गया है. जिसमें वो कहते हैं “इतनी तो पॉपुलैरिटी है कि आईपीएस का एक्जाम देकर पुलिस बन जाऊंगा और बिना कोई एक्जाम दिए नेता. विकास करने पर मजबूर मत कर बेटा.”
पहले भी रिलीज हुआ था टीजर
सिकंदर मूवी का पहला टीजर दिसंबर में आया था. जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था. उस टीजर में भी एक डायलॉग दिया गया था जिसमें सलमान खान कहते हैं “सुना है बहुत सारे लोग मेरे पीछे पड़े हैं. बस मेरे मुड़ने की देर है”. इससे पहले 2023 में सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘टाइगर 3’ मूवी रिलीज हुई थीं. उसके बाद से ही सिकंदर का बज दर्शकों के बीच बना हुआ था. और आखिरकार इस ईद के मौके पर सलमान के फैंस को अपने हीरो की ये मच अवेटेड मूवी देखने को मिलने वाली है.