मुरादाबाद में प्यार के चक्कर में 6 घरों पर चला बुलडोजर, पूरा मामला कर देगा दंग!

Global Bharat 01 Jul 2024 08:16: PM 2 Mins
मुरादाबाद में प्यार के चक्कर में 6 घरों पर चला बुलडोजर, पूरा मामला कर देगा दंग!

20 साल की जूली, 24 साल के जावेद के इश्क में जब पड़ती है तो क्या होता है उसकी कहानी मुरादाबाद से जो सामने आई है, वो दिल्ली के श्रद्धा वाल्कर केस से भी अलग है. मार्च के भयंकर गर्मी के महीने में दोनों राजस्थान जाते हैं. उधर होटल बुक करवाते हैं. रुकने का ठिकाना ढूंढते हैं. इधर यूपी पुलिस के पास शिकायत पहुंचती है. साहब मेरी बीवी किसी के साथ भाग गई. उसे ढूंढों, उसे जो लड़का लेकर गया है उसे पकड़ो नहीं तो अनर्थ हो जाएगा. पुलिस ढूंढते-ढूंढते राजस्थान पहुंच जाती है और दोनों को पकड़कर यूपी ले आती है. यहां आते ही लड़की दो तरह के बयान देती है. 24 घंटे में दो बड़ी बातें बोलती है.

पहले पुलिस के सामने कहती है. मेरे माता-पिता ने जबरदस्ती मेरी शादी करवा दी थी. मैं अपने गांव के दोस्त के साथ चली गई. मुझे कोई बहला-फुसलाकर नहीं ले जाया गया था. मैं अपनी मर्जी से गई थी. अब मैं अपनी मर्जी से अपने माता-पिता के साथ जाना चाहती हूं. लेकिन अगले ही दिन जैसे ही उसे मजिस्ट्रेट के सामने उसकी पेशी होती है. वो रोने लगती है और रोते हुए जो बताती है उसे सुनकर कई लोग भावुक हो जाते हैं.

वो कहती है, वो पागल हो गया है और मैं उसे जल्द से जल्द जेल में देखना चाहती हूं. प्यार था लेकिन अब खत्म हो गया है. वो मुझे ससुराल से जयपुर ले गया, लेकिन वहां उसने मेरे ऊपर धर्म बदलने का दबाव बनाया. उसकी मां भी वहां मौजूद थी. जब वहां से किसी तरह पुलिस लेकर आई तो 26 जून को वो मेरे घर में घुसा गया. उसने मेरे साथ हाथापाई की. पापा और भाई ने बचाने की कोशिश की तो उन पर फायरिंग कर दी. ये हम दोनों बहनों को घर से ले जाना चाहता था. पहले ही इसने पापा को कहा था लड़की मुझे दे दो वरना ठीक नहीं होगा. हमलोग बड़ी मुश्किल से बचे हैं.

इतना सुनते ही पुलिस भी समझ जाती है कि मामला प्यार का नहीं बल्कि कुछ और भी है. एक साथ आरोपियों की तलाश शुरू होती है, सबसे पहले आरोपी और उसके दो चाचा के घर बुलडोजर पहुंचता है, तीनों का घर गिराया जाता है, उसके बाद घर में घुसने वाले बाकी के तीन आरोपियों के घर भी जमींदोज किए जाते हैं, एसएसपी सतपाल अंतिल खुद इस ऑपरेशन की निगरानी करते हैं और सातवें आरोपी युसूफ पर तगड़े एक्शन का प्लान बनता है. इधर पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन ले रही होती है, उधर बड़ा खुलासा हो जाता है.

जांच में पता चलता है कि इन दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन जैसे ही लड़की के घरवालों को पता चला, उन्होंने तुरंत दूसरी शादी करवा दी. लेकिन लड़का जिसका असल नाम मुस्लिम है, वो इस बात पर अड़ गया कि मेरे साथ शादी की हो तो फिर मेरे ही साथ रहना होगा. इसी इरादे के साथ वो अचानक रात को अपने पूरे परिवार को लेकर लड़की के घर पहुंचता है और जो करता है, उसकी उम्मीद कोई नहीं कर सकता.

इस कहानी में चूंकि कई मोड हैं इसलिए पुलिस भी आसानी से निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पा रही है. पर लड़की के बयान के बाद ये साफ हो गया है कि प्यार में उसे धोखा मिला. निकाह करने की बात कर ससुराल से उसे भगाकर ले गया, लेकिन वहां धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा और जब सारा खेल बाहर आया तो गुस्से में वो किया जो एक सच्चा प्यार करने वाला शायद कभी नहीं करता.

Recent News