अचानक रुकी स्मृति मंधाना की शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरा खेल जगत सदमे में

Amanat Ansari 23 Nov 2025 05:12: PM 1 Mins
अचानक रुकी स्मृति मंधाना की शादी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पूरा खेल जगत सदमे में

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर और टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना की शादी आज शाम तय थी. दुल्हन बनने की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं, कई टीम मेट्स पहुंच भी चुकी थीं, मंधाना फार्महाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया था, लेकिन शादी से महज कुछ घंटे पहले दिल दहला देने वाली खबर आई.

स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और हार्ट अटैक पड़ गया. उन्हें फौरन सांगली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर लगातार निगरानी और इलाज कर रहे हैं.

परिवार ने तुरंत फैसला लिया कि इस हालत में शादी संभव नहीं है. सारे रस्म-रिवाज रोक दिए गए, आने वाले मेहमानों को सम्मान के साथ वापस लौटने को कहा गया. स्मृति की मैनेजर तोहिन मिश्रा ने मीडिया को पुष्टि की कि शादी को फिलहाल टाल दिया गया है और नई तारीख बाद में तय की जाएगी.

इस वक्त स्मृति अपने पिता के पास अस्पताल में हैं. क्रिकेट जगत से हर तरफ दुआएं और जल्द स्वस्थ होने की कामना आ रही है. शादी की खुशी एक पल में चिंता में बदल गई, लेकिन परिवार का सारा ध्यान अभी सिर्फ श्रीनिवास मंधाना की सेहत पर है.

Smriti Mandhana cricketer wedding wedding called off Smriti Mandhana father heart attack

Recent News