भोजपुरी का नया गाना ‘मजनुआ के परिछावन’ ने मचा डाला गदर, बंगाली हीरोइन का जलवा देख बेकाबू हुए फैंस

Abhishek Chaturvedi 12 May 2025 11:37: PM 1 Mins
भोजपुरी का नया गाना ‘मजनुआ के परिछावन’ ने मचा डाला गदर, बंगाली हीरोइन का जलवा देख बेकाबू हुए फैंस

नई दिल्ली: भोजपुरी के नए गाने ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड बना दिए हैं, यूं तो पावर स्टार पवन सिंह और निरहुआ के गाने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ देते हैं, लेकिन अब नए चमकते सितारों ने भी समां बाध दिया है. स्नेहा बकली और खुशी कक्कड़ की जोड़ी ने गर्दा उड़ा दिया है. 
मजनुआ के परिछावन गाने ने काटा गदर
इस नए गाने के बोल हैं मजनुआ के परिछावन, जिसमें बंगाली एक्ट्रेस स्नेहा बकली ने एक ऐसे लड़की का किरदार निभाया, जो प्रेमी से गहरा प्यार करती है, लेकिन उसे एक दिन पता चलता है उसका प्रेमी किसी और लड़की से शादी कर रहा है तो वो बुरी तरह टूच जाती है, वो अपनी सहेलियों के बीच दिल का दर्द साझा करती है, और गाने के बोल शुरू होते हैं येने भईल अंखिया हमरा सावन सखी, ओने मजनुआ के होता परिछावन ये सखी. यानि इधर लड़की रो-रोकर आंसुओं का सैलाब बहा रही है, और उधर उसके प्रेमी की शादी हो रही है. स्नेहा बकली की एक्टिंग फैंस को खूब पसंद आ रही है तो वहीं इस गाने को आवाज दिया है खुशी कक्कड़ ने, जिनकी मधुर आवाज भी फैंस को खूब पसंद आ रही है. 
स्नेहा की अदाओं ने जीता था दिल
इससे पहले स्नेहा बकली के सड़िया कलर आसमानी भी लोगों की जुबान पर खूब छाया था, इसमें लाल रंग की चोली और पीले रंग की घागरा पहने स्नेहा ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था, कमर तोड़ डांस देखकर लोग गदगद हो उठे थे, इस गाने की कहानी उस बीवी से शुरू होती है, जो अपने पति से आसमानी रंग की साड़ी की डिमांड कर रही है, वो कहती है पेन्ह के बलम झमकाइब हो, तोहरा पे प्यार बरसाइब हो, दिलवा के बा श्रद्धा एगो पुरा राजा जानी, एगो सड़िया मांगातानी कलर आसमानी, यानि वो अपने पति से कह रही है उसके दिल की एक ही मांग है, वो आसमानी रंग की साड़ी मांग रही है, जिसे पहनकर वो अपने पति पर प्यार बरसाना चाहती है. 
स्नेहा ने कहा ये गाना मेरे लिए बेहद खास
स्नेहा ने अपने नए गाने को लेकर कहा है ये मेरे लिए बेहद खास है, मैं दर्शकों का प्यार और समर्थन देखकर अभिभूत हूं. फैंस से यही गुजारिश है कि वो आशीर्वाद और प्यार देते रहें.

sneha bakali bhojpuri songs pawan singh nirahua new bhojpuri songs

Recent News