बुजुर्ग कार्यकर्ता को देखकर सुवेंदु ने रुकवाया काफिला, गेट से आए बाहर, लिया कमल का फूल, वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Global Bharat 16 May 2026 05:39: PM 1 Mins
बुजुर्ग कार्यकर्ता को देखकर सुवेंदु ने रुकवाया काफिला, गेट से आए बाहर, लिया कमल का फूल,  वीडियो देखकर आप भी करेंगे तारीफ

कोलकाता : बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी डायमंड हार्बर के दौरे पर थे. सुवेंदु अधिकारी शहर में अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले थे. बैठक को लेकर शहर में पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के अभिवादन को स्वीकार करते हुए रोड शो किया. रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु अधिकारी का स्वागत किया, जहां उनके एक दीदार को लेकर खड़े हुए नजर आए. इस दौरान एक बुजुर्ग भी सुवेंदु को कमल का फूल देना चाह रहे थे. हालांकि, सुरक्षा कर्मियों की वजह से नहीं पहुंच पा रहे थे. ऐसे में सीएम ने काफिला रुकवा कर उनका अभिवादन स्वीकार किया. 

डायमंड हार्बर के दौरे पर पहुंचे सुवेंदु अधिकारी अलग अंदाज में नजर आए. उनके स्वागत के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे. हजारों के कार्यकर्ताओं की भीड़ में एक बुजुर्ग कार्यकर्ता कमल का फूल लिए उनके स्वागत के लिए आए हुए थे. हालांकि, भीड़ और सुरक्षा कर्मियों की वजह से मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंच पा रहे थे. मुख्यमंत्री की नजर बुजुर्ग कार्यकर्ता के ऊपर गई. उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को हटाकर बुजुर्ग कार्यकर्ता को पास बुलाया और उनके कमल का फूल लेकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. 

बुजुर्ग कार्यकर्ता के अभिवादन स्वीकारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो की जमकर तारीफ हो रही है. कुछ लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री का यह पल बेहद ही सराहनीय है. वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री को सुरक्षा का विशेष ध्यान देना चाहिए. क्योंकि, कई बार ऐसे में बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है. 

Suvendu Adhikari Diamond Harbour Visit BJP Worker Video Lotus Flower Welcome Bengal Political News

Description of the author

Recent News