क्या स्वाति मालीवाल को लेकर केजरीवाल और उनकी पार्टी के पास कोई ऐसा सबूत है जो पूरा केस ही पलट देगी? ऐसा क्या है कि केजरीवाल की पार्टी में स्वाति को लेकर कुछ खुलासा करने का दावा किया जा रहा है. क्या स्वाति मालीवाल की कोई ऐसी गलती है जिसका सबूत आम आदमी पार्टी के पास भी है? स्वाति के कुछ ट्विट्स ने सवाल उठा दिए हैं. क्योंकि दावा ये किया जा रहा है कि उनको पार्टी की तरफ से ब्लैकमेल किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि अगर तुम नहीं रूकती हो तो हम भी इज्जत हवा में उठा देंगे.
स्वाति मालीवाल एक बाद एक खुलासे कर रही है और दिल्ली पुलिस केस को गंभीरता से ले रही है. क्योंकि अब चुनाव भी ख़त्म होने वाले हैं जिसके बाद मोदी सरकार की वापस ताकत लौट आएगी और फिर केजरीवाल को स्वाति कांड भारी पड़ सकती है. कानून बीजेपी और आम आदमी के बनाए मापदंडों पर नहीं बल्कि अपने हिसाब से चलता है और कानून के हिसाब से केजरीवाल के गले की फांस बनते जा रहे हैं विभव कुमार.
स्वाति ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा...?
स्वाति मालीवाल ने ट्विट कर लिखा है '' कल पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया. उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज़्यादा दबाव है, स्वाति के ख़िलाफ़ गंदी बातें बोलनी हैं, उसकी पर्सनल फ़ोटोज़ लीक करके उसे तोड़ना है. ये बोला जा रहा है कि जो उसको सपोर्ट करेगा उसको पार्टी से निकाल देंगे. किसी को PC करने की और किसी को ट्वीट्स करने की ड्यूटी मिली है. किसी की ड्यूटी है अमरीका में बैठे वॉलंटियर्स को फ़ोन करके मेरे ख़िलाफ़ कुछ निकलवाना. आरोपी के कुछ करीबी बीट रिपोर्टर्स की ड्यूटी है कुछ फ़र्ज़ी स्टिंग ऑपरेशन बनाकर लाओ. तुम हज़ारों की फौज खड़ी कर दो, अकेले सामना करूँगी क्योंकि सच मेरे साथ है. मुझे इनसे कोई नाराज़गी नहीं है, आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है. बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है. किसी की हिम्मत नहीं उसके ख़िलाफ़ स्टैंड ले पाए. मैं किसी से उम्मीद भी नहीं करती. दुख इस बात का लगा कि दिल्ली की महिला मंत्री कैसे हंसते मुस्कुराते पार्टी की एक पुरानी महिला साथी का चरित्र हरण कर रही है. मैंने अपनी स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है, इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई लड़ती रहूँगी. इस लड़ाई में मैं पूरी तरह अकेली हूँ पर हार नहीं मानूँगी.''
स्वाति का एक वीडियो किया जा रहा वायरल
स्वाति का एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है, जिसमें वो अमरीका की यात्रा के दौरान टेस्ला की सफारी करती नज़र आ रही हैं. ट्विटर पर दावा किया जा रहा हैं कि इलाज के नाम पर वो अमेरिका क्यों गई थी? स्वाति के मुताबिक केजरीवाल की पार्टी में एक मंत्री जो सभी विधायकों और मंत्रियों को कॉल करके स्वाति का कोई पर्सनल वीडियो और फोटो मांग रहा है? यानी केजरीवाल की पूरी पार्टी खुद CM विभव कुमार को हर हाल में बचाना चाहती है, लेकिन सवाल उठता है कि अगर केजरीवाल के PA की गलती नहीं तो फिर इन सवालों का जवाब क्यों नहीं दिया जा रहा है.
कई सवालों का जवाब मिलना बेहद जरूरी
सवाल नंबर 1: अगर कोई गलती नहीं है तो फोन फॉर्मेट क्यों किया? फोन में ऐसा क्या था जो नहीं दिखाया जा सकता था?
सवाल नंबर 2: अगर सबकुछ ठीक था और CM आवास में केजरीवाल के पीए की नहीं बल्कि स्वाति की गलती थी तो फिर CCTV के साथ छेड़कानी किसने की?
सवाल नंबर 3: अगर स्वाति के आरोप राजनीतिक हैं तो फिर केजरीवाल या उनकी पार्टी सबूत क्यों नहीं दिखाती? सिर्फ गलत कहने से क्या मिल रहा है?
सवाल नंबर 4: स्वाति मालीवाल और पीए विभव कुमार का केस गले की फांस बनता जा रहा हैं तो फिर सवाल उठता है केजरीवाल क्यों पंगा ले रहे हैं?
यहां यह भी बता दें कि दिल्ली में अब बहुत कुछ ऐसा होने वाला है, जिसकी कल्पना किसी को नहीं है. इधर केजरीवाल जेल जाने से पहले दो काम ज़रूर करना चाहेंगे पहला अपने विरोधियों को मिटाने का और दूसरा स्वाति मालीवाल को करारा जवाब देने की भी प्लानिंग चल रही है. ऐसे में आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.