पिंक लहंगा पहन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, विजय वर्मा के साथ-साथ फैंस भी हुए घायल!

Amanat Ansari 27 Oct 2024 04:36: PM 1 Mins
पिंक लहंगा पहन तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, विजय वर्मा के साथ-साथ फैंस भी हुए घायल!

फिल्मी सितारे इन दिनों मुंबई के बी-टाउन में धूमधाम से फेस्टिव सीजन इंजॉय कर रहे हैं. हर दिन किसी न किसी एक्टर के घर दिवाली पार्टी रखी जा रही है और पार्टी का वीडियो भी शोसल मीडिया पर जमकर वायरल किया जा रहा है. पार्टी में फिल्मी जगत के एक से बढ़कर एक सितारे पहुंच रहे हैं.

इसी बीच फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने भी पार्टी का आयोजन किया है. इस पार्टी में तमन्ना भाटिया भी पहुंची थी. पार्टी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक साथ दिखे. दोनों की देसी अंदाज ने न सिर्फ पार्टी में मौजूद लोगों का दिल जाता, बल्कि इंटरनेट पर भी धमाल मचा दिया है.

शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोनों को जमकर फैंस का प्यार मिल रहा है. इस दौरान तमन्ना गुलाबी चोली पहनी हुई थी, जिसमें वह और ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी. तमन्ना भाटिया के इस लुक को देखकर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

तौरानी की पार्टी में जैसे ही तमन्ना और विजय ने एंट्री ली उनका स्टाइलिश लुक गजब ढा गया. तमन्ना जहां पिंक चोली और लहंगे में कहर बरपा रही थीं, तो विजय का अंदाज भी पार्टी में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. विजय ने ब्लैक शर्ट के साथ फ्लेयर्ड पैंट पहन रखी थी.

Tamannaah Bhatia Vijay Varma Diwali Diwali 2024 Deepawali

Recent News