Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने शिक्षक जैसे सम्मानजनक पद को भी दागदार कर दिया है, जिस शिक्षक को भगवान जैसा दर्जा दिया जाता है उसी ने अपने छात्र की जिंदगी को नर्क बना कर रख दिया. दिल को दहला देने वाला ये किस्सा नोएडा के सेक्टर-47 से सामने आया है जहां शिक्षक ने अपने दिव्यांग छात्र के साथ क्रूरता की सारी सीमाओं को लांघ कर रख दिया. जब बच्चे के परिवार को इसके बारे में जानकारी मिली तो उसने तुरतं ही पुलिस नें जाकर ना सिर्फ शिकायत दर्ज कराई बल्कि इस हैवान शिक्षक को गिरफ्तार भी करवाया.
टीचर करता था अत्याचार
यूपी के नोएडा में सेक्टर-49 पुलिस के पास एक पिता अपने विकलांग बेटे की फरियाद लेकर पहुंचा था, पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा 20 साल का है लेकिन वो मानसिक और शारीरिक रूप के ठीक नहीं है, इसलिए वो बोल भी नहीं पाता है, जिसकी वजह से बेटे की मदद के लिए उन्हेंने एक टीचर हायर किया, इस टीचर का नाम शुभम सक्सेना है, जो कि शाहजहांपुर का रहने वाला है, 24 अप्रैल को जब पिता ने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ, जिस टीचर को वो बेटे की मदद के लिए लाए थे वही टीचर बेटे के साथ क्रूरता कर रहा था.
मारपीट करता था, मिर्ची भी खिलाता था
लड़के के पिता ने बताया कि टीचर शुभम ना सिर्फ मारपीट करता था, बल्कि बेटे के साथ जानवरों जैसा व्यवहार कर रहा था, वीडियो में दिख रहा ता कि वो बच्चे की उंगलियों के बीच पेन रख कर उन्हे दबा देता था, जबरन उसका मुंह खोलता था, अगर वो मुंह नहीं खोलता तो मारपीट करता था, सिर्फ इतना ही नहीं, वीडियो में ये भी देखा गया कि शुभम ने छात्र को मिर्चियां खिलाने की कोशिश भी की, वो जबरन उसके मुंह में मिर्ची ठूंस रहा था. साथ ही वो बच्चे को कुछ दवाएं भी खिलाने की कोशिश कर रहा था. पिता को शक है कि वो पिछले 2 साल से उनके बेटे के साथ इसी तरह का व्यवहार कर रहा होगा.
पुलिस ने टीचर को किया गिरफ्तार
पिता के शिकायत दर्ज कराने के बाद सेक्टर-49 थाना के एसएचओ का कहना है कि उन्होंने आरोपी शुभम सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है, वो शाहजहांपुर का रहने वाला है. सेक्टर-47 में पिछले दो सास से दिव्यांग बच्चे को दैनिक जीवन की शिक्षा देने के लिए टीचर के रूप में नियुक्त किया गया था।