जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बिहारी मजदूर की गोली मारकर की हत्या, सहकर्मी ने बताई आपबीती

Global Bharat 19 Oct 2024 03:44: PM 1 Mins
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने बिहारी मजदूर की गोली मारकर की हत्या, सहकर्मी ने बताई आपबीती

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक प्रवासी मजदूर का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ है. 30 वर्षीय मजदूर की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोलियों के निशान के साथ उसका शव रिंबियारा नदी के बेसिन के पास से बरामद किया गया. मृतक बिहार के बांका जिले का रहने वाला था. मृतक मजदूर के सहकर्मी ने इस घटना को लेकर जानकारी साझा की. वही जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने इस घटना को कायराना हरकत बताते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

हत्या को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया है और घटना की कड़ी निंदा की बात कही है. अधिकारियों ने जानकारी दी थी कि बिहार के रहने वाले मजदूर का शव दक्षिण कश्मीर के जैनापुरा से बरामद हुआ है. मजदूर की पहचान अशोक चौहान के रूप में हुई है. मजदूर अनंतनाग के संगम क्षेत्र में रहता था. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर दुख जताया है.

ट्वीट उमर अब्दुल्ला लिखते हैं... दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों के हाथों अशोक चौहान की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. ये हमले घृणित हैं और इनकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए. मैं मृतक के परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. बता दें कि हाल ही हुए चुनाव में उमर अब्दुल्ला राज्य के मुख्यमंत्री चुने गए हैं. चुनाव में जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने 42 सीटों पर कब्जा की है.

मीडिया रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि मृतक श्रमिक बिहार के बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के कैथा गांव के निवासी हैं. श्रमिक 30 वर्ष के थे और उसके तीन बच्चे भी हैं. वह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में मकई बेचने का काम करता था. इसी बीच जब हत्या की सूचना उसके घर पहुंची तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मृतक के शरीर पर गोलियों के दो निशान मिले हैं.

Bihari laborer murder Jammu Kashmir Omar Abdullah Shopian murder

Description of the author

Recent News