यूपी में सियासी हलचल तेज, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, बड़े बदलाव की तैयारी

Global Bharat 12 Apr 2026 09:02: PM 2 Mins
यूपी में सियासी हलचल तेज, योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार के संकेत, बड़े बदलाव की तैयारी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मंत्रिमंडल में विस्तार व यूपी टीम के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने योगी आदित्यनाथ की मुलाकात की. योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के अगले दिन प्रदेश अध्यक्ष ने अमित शाह से मुलाकात की. ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व का मुहर लगने के बाद नई यूपी टीम, मंत्रिमंडल और निगम के नाम फाइनल हो जाएंगे. सूत्र बताते है कि मंत्रिमंडल के साथ ही निगम में जातियों के हिसाब से वरीयता दी जाएगी. सपा के पीडीए को देखते हुए कुछ दलित और पिछड़े विधायकों का राजयोग खुलेगा. बंगाल में चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना जताई जा रही है. संकेत है कि यूपी में कुछ बड़ा हो सकता है.

यूपी में दो दिनों से राजनीतिक हलचल तेज हुई है. सोमवार को राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े लखनऊ आ रहे हैं. प्रदेश अध्यक्ष के मुलाकात के बाद विनोद तावड़े योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे. योगी के अलावा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात करेंगे. सूत्रों की माने से इस मुलाकात में संगठन के नाम फाइनल हो सकते हैं. वहीं, मंत्रिमंडल के संभावित नामों पर चर्चा होगी. कुछ दिनों में संगठन को घोषणा हो जाएगी. वहीं,मंत्रिमंडल का विस्तार बंगाल चुनाव के बाद होने की संभावना है. 

मार्च में होनी थी टीम की घोषणा

बीजेपी के यूपी संगठन का ऐलान होली से पहले होना था. हालांकि, पदाधिकारियों की घोषणा नहीं हो सकी. उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक संगठन का ऐलान कर दिया जाएगा. संगठन में भी जातियों का विशेष ध्यान दिया जाएगा. पिछड़े व दलितों पर पूरा फोकस रहेगा. काशी पर विशेष ध्यान रहेगा. वहीं, प्रयाग व पश्चिम यूपी पर नजर रहेगी. 

2027 विधानसभा पर रहेगी नजर

बीजेपी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है. विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ व संगठन को फ्रंट पर रखकर मैदान में आएगी. यहीं वजह है कि मंत्रिमंडल विस्तार, निगम व संगठन को जातियों के अनुसार एडजस्ट किया जाएगा. बीजेपी हल्की सी चूक नहीं करना चाह रही है. यहीं वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष व योगी आदित्यनाथ की मुलाकात के बाद लिस्ट का विनोद तावड़े पुनरीक्षण करेंगे. विनोद तावड़े का मुहर लगने के बाद केंद्रीय टीम लिस्ट फाइनल करेगी, उसके बाद घोषणा किया जाएगा. 

पीडीए ने किया परेशान

यूपी में लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए ने बीजेपी के अश्वमेध यज्ञ को यूपी में कड़ी टक्कर दी. इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत दर्ज की. चुनाव में हार के बाद से ही बीजेपी का फोकस यूपी पर है. यहीं वजह है कि पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम की घोषणा नहीं हुई है. वहीं, यूपी सरकार के 10 महीने शेष है. ऐसे में आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार, निगम व नई टीम की घोषणा होने के संकेत मिल रहे हैं.

UP Cabinet Expansion UP Minister List UP Minister Lucknow News UP Politics News यूपी मंत्रिमंडल विस्तार यूपी मंत्री लिस्ट यूपी मंत्री लखनऊ न्यूज यूपी राजनीति न्यूज

Description of the author