रामपुर : समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान 23 महीने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं. अलग-अलग मुकदमों में जेल में बंद आजम खान जेल से रिहा हो गए हैं. आजम खान के जेल से छूटने के बाद सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है. एक तरफ लगातार आजम खान अखिलेश यादव के ऊपर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साध रहे हैं तो दूसरी ओर एसटी हसन ने आजम खान के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है. आजम खान ने कहा था कि मैं टिकट नहीं दिला पाया तो कटवा कैसे सकता हूँ.
आजम खान के बयान के बाद सपा नेता डॉ. एसटी हसन ने पलटवार किया है. एसटी हसन ने कहा कि आजम खान हमारी पार्टी के बड़े नेता है. उन्हें भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पहचान हासिल की है. लेकिन अब हालात दूसरे हो गए हैं. मेरा टिकट काटकर मुझे किस खता की सजा दी गई. अब मेरा दिल नहीं चाहता है कि मैं आजम खान से मिलने के लिए जाऊं. आजम खान के कहने पर ही मेरा टिकट काटा गया था यह बात मैं कभी नहीं भूल सकता हूं. अखिलेश से नाराजगी के सवाल पर एसटी हसन ने कहा कि अखिलेश यादव आजम खान से मिलने के लिए जाएंगे. वह उन्हें पिता के समान मानते हैं.
रामपुर जाने के सवाल स्ट हसन ने कहा कि अगर आजम खान उन्हें बुलाएंगे तो उनसे मिलने के लिए रामपुर जरूर जाऊंगा. अगर आपको मालूम है कि कोई अपना दिल दुखाए तो बहुत ज्यादा तकलीफ होती है. उससे ज्यादा भी दुख तब होता है जिससे आपको उम्मीद हो कि आपका वह बुरा नहीं चाहेगा. अगर वह आपके साथ बुरा करता है तो और भी ज्यादा दुख होता है.