ममता बनर्जी को ED का तगड़ा झटका! TMC के 440 करोड़ रुपए वाले बैंक खाते सील

Amanat Ansari 08 Jul 2026 05:12: PM 1 Mins
ममता बनर्जी को ED का तगड़ा झटका! TMC के 440 करोड़ रुपए वाले बैंक खाते सील

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के तीन बैंक खातों में जमा 440.42 करोड़ रुपए के लेन-देन पर रोक लगा दी है. धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17(1-ए) के तहत जारी इस आदेश के बाद TMC की वित्तीय गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है. ED अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

क्या है पूरा मामला?

ED की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच TMC के बैंक खातों से लगभग 160 करोड़ रुपए केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इससे जुड़ी कंपनियों को ट्रांसफर किए गए. इनमें से 112 करोड़ रुपए का इस्तेमाल एक लग्जरी बिजनेस जेट (एम्ब्रेयर लेगेसी 600) और एक हेलीकॉप्टर (अगस्तावेस्टलैंड 109एसपी) खरीदने में किया गया, जिन्हें बाद में TMC को किराए पर दिया गया.

मंगलवार को कोलकाता में केयरवेल ग्रुप ऑफ कंपनीज समेत पांच ठिकानों पर ED ने छापेमारी भी की. जांचकर्ता TMC के कम से कम 18 बैंक अकाउंट्स और केयरवेल ट्रैवल्स, विंडबोर्न एविएशन, अनीता टूर्स जैसी कंपनियों के ट्रांजेक्शन की गहन जांच कर रहे हैं. यह कार्रवाई जून में दर्ज एक शिकायत के आधार पर शुरू हुई, जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक बड़े साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम TMC के कुछ बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी.

पुलिस ने FIR दर्ज की और ED ने PMLA के तहत जांच शुरू कर दी. TMC की ओर से इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. यह विकास पश्चिम बंगाल में हालिया विधानसभा चुनावों के बाद आया है, जिसमें भाजपा ने TMC को सत्ता से बेदखल किया था. ED की इस कार्रवाई को राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है.

Mamata Banerjee ED TMC bank deposits Enforcement Directorate

Recent News