यूपी में छिपकर बैठा था टीएमसी का पूर्व विधायक, बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, रंगदारी व जबरन वसूली का आरोप

Global Bharat 31 May 2026 05:13: PM 1 Mins
यूपी में छिपकर बैठा था टीएमसी का पूर्व विधायक, बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, रंगदारी व जबरन वसूली का आरोप

कोलकाता : प्रयागराज से पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. पश्चिम बंगाल की बर्धमान दक्षिण विधानसभा सीट से पूर्व टीएमसी विधायक खोकन दास को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी की कार्रवाई पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रयागराज की हंडिया थाना पुलिस के सहयोग से की.

जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक को हंडिया टोल प्लाजा के पास से हिरासत में लिया गया. पश्चिम बंगाल पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी. खोकन दास के खिलाफ पश्चिम बंगाल में जबरन वसूली समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं. इन्हीं मामलों में पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ पश्चिम बंगाल ले जाएगी. बताया जा रहा है कि आज ही उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

गिरफ्तारी की पुष्टि प्रयागराज के गंगानगर जोन के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने की है. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से कार्रवाई को अंजाम दिया.

इस गिरफ्तारी को पश्चिम बंगाल की राजनीति में अहम माना जा रहा है, क्योंकि पूर्व विधायक पर लगे आरोप काफी गंभीर बताए जा रहे हैं. अब सभी की नजरें अदालत में होने वाली अगली सुनवाई और पश्चिम बंगाल पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं.

Khokon Das Arrested TMC Former MLA West Bengal Police Prayagraj Handia Toll Extortion Case Bengal

Description of the author

Recent News