क्रिकेट मैच में आया कंडोम का विज्ञापन, मच गया बवाल, सांसद बोले- संसद तक उठाऊंगा मामला

Global Bharat 05 Jul 2026 11:51: PM 1 Mins
क्रिकेट मैच में आया कंडोम का विज्ञापन, मच गया बवाल, सांसद बोले- संसद तक उठाऊंगा मामला

India Vs England : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान प्रसारित ड्यूरेक्स कंडोम के विज्ञापन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने इस विज्ञापन पर आपत्ति जताते हुए कहा कि क्रिकेट एक पारिवारिक खेल है, जिसे बड़ी संख्या में बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ देखते हैं. कीर्ति आज़ाद ने कहा कि जिस समय वह मैच देख रहे थे, उस दौरान करोड़ों दर्शक मुकाबले का आनंद ले रहे थे. ऐसे समय में कंडोम का विज्ञापन दिखाना उचित नहीं है.

 उनका कहना था कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे भी अपने परिवार के साथ मैच देखते हैं और जब इस तरह के विज्ञापन आते हैं तो बच्चे सवाल पूछते हैं, जिससे अभिभावक असहज स्थिति में आ जाते हैं.

उन्होंने इस मुद्दे पर (BCCI) से भी सवाल करते हुए कहा कि परिवारों के बीच देखे जाने वाले लाइव क्रिकेट प्रसारण में इस तरह के विज्ञापनों की अनुमति देने के मानकों पर स्पष्टता होनी चाहिए. कीर्ति आज़ाद ने संकेत दिया कि आवश्यकता पड़ने पर वह इस मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे. हालांकि, अब तक बीसीसीआई या मैच के आधिकारिक प्रसारणकर्ता की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

यह भी ध्यान देने योग्य है कि भारत में कंडोम के विज्ञापन पूरी तरह प्रतिबंधित नहीं हैं. वे विज्ञापन और प्रसारण संबंधी लागू दिशानिर्देशों के तहत प्रसारित किए जा सकते हैं. ऐसे में मौजूदा विवाद विज्ञापन की वैधता को लेकर नहीं, बल्कि उसके प्रसारण के समय और पारिवारिक दर्शकों के बीच दिखाए जाने को लेकर है.

Kirti Azad Durex Condom Ad India vs England Match BCCI News Cricket Advertisement Controversy

Description of the author

Recent News