कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. बुधवार को TMC की लोकसभा सांसद और कोलकाता नगर निगम (KMC) की चेयरपर्सन माला रॉय ने आर्म्स एक्ट के मामले में कोलकाता की अलीपुर अदालत में सरेंडर कर दिया. उनके साथ उनके बेटे अनिर्बाण रॉय (निर्बन रॉय) ने भी कोर्ट में सरेंडर किया. कोर्ट ने दोनों को 1,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत दे दी.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला टॉलीगंज इलाके में चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा से जुड़ा है. पुलिस ने माला रॉय, उनके बेटे और 24 अन्य लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की गैर-जमानती धाराओं सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था. आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाने और हिंसा भड़काने में इनका हाथ था. माला रॉय कोलकाता दक्षिण लोकसभा सीट से TMC सांसद हैं.
वे कोलकाता नगर निगम की चेयरपर्सन भी हैं. शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार बनने के बाद TMC नेताओं पर कार्रवाई तेज हो गई है. यह घटना TMC में ममता बनर्जी के बाद शुरू हो रहे नए संकट की ओर इशारा कर रही है.