हार्दिक पांड्या को लेकर टॉम मूडी का चौकाने वाला बयान, कहा- वो डिज़र्व नहीं करते...

Global Bharat 04 Oct 2024 01:04: PM 1 Mins
हार्दिक पांड्या को लेकर टॉम मूडी का चौकाने वाला बयान, कहा- वो डिज़र्व नहीं करते...

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है कि आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले टीमें छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं. इनमें आरटीएम (RTM) भी शामिल हैं. किसी खिलाड़ी को बनाए रखने के लिए टीम किसी दो खिलाड़ी को 18 करोड़ रुपये, किसी 2 खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये, 1 खिलाड़ी को 11 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि अगर कोई अनकैप्ड खिलाड़ी है तो उसे 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. 

इस बीच सनराइज़र्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी ने एक चौकाने वाला बयान दिया है. मूडी का बयान हार्दिक पांड्या को लेकर है. दरअसल रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को अगले सीजन के लिए रिटेन कर सकती है और उन्हें बतौर फीस 18 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. इसी बीच टॉम मूडी ने कहा कि हार्दिक पांड्या 18 करोड़ डिज़र्व नहीं करते.

मूडी का मानना है कि हार्दिक पांड्या को 14 करोड़ रुपये में रिटेन करना उचित होगा, जबकि जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को 18 करोड़ रुपये मिलना चाहिए. उन्होंने कहा, "आपको यह देखना होगा कि खिलाड़ी ने कितने मैच जीते हैं." पिछले आईपीएल सीजन में हार्दिक की फिटनेस और प्रदर्शन में गिरावट आई, जिसने उनकी मूल्यांकन को प्रभावित किया है. 

मूडी ने मुंबई इंडियंस की पिछले कुछ सीज़न में जो रणनीतियां अपनाई हैं, उन पर भी बात की. उन्होंने बताया कि टीम ने कई खिलाड़ियों को बहुत अधिक कीमत पर रिटेन करने की कोशिश की, जिसके कारण उन्हें नुकसान हुआ. "जॉफ्रा आर्चर और ईशान किशन के मामले में यह साफ है. क्या उन्होंने मुंबई के लिए कुछ खास किया?" उन्होंने सवाल उठाया. 

ईशान किशन को लेकर मूडी ने कहा, "वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन क्या वह लगातार अच्छे रन बनाते हैं? अगर आप उन्हें 14 करोड़ में रिटेन कर रहे हैं, तो उनके प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा." आखिरकार, मूडी का मानना है कि मुंबई इंडियंस को कुछ कठिन फैसले लेने होंगे. ऐसे समय में जब टीम को प्रदर्शन की आवश्यकता है, उन्हें यह समझना होगा कि कौन खिलाड़ी वास्तव में मैच जीत सकता है. आने वाला आईपीएल सीजन टीमों के लिए नई चुनौतियों और रणनीतियों के साथ भरपूर होगा.

tom moody on hardik pandya tom moody and hardik pandya hardik pandya hardik pandya news

Recent News